Redmi 5A, Redmi Mi Note 5 Pro Sale, Price in India: Xiaomi के स्मार्टफोन Redmi 5A और Redmi Note 5 Pro की आज (8 अगस्त) सेल है। Redmi 5A की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mi.com पर होगी और Redmi Note 5 Pro की सेल http://www.flipkart.com पर होगी। Redmi 5A की सेल दोपहर 2 बजे से होगी और Redmi Note 5 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से होगी। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर ऑफर भी मिलने वाले हैं। Redmi 5A की सेल आज दोपहर 2 बजे से केवल http://www.mi.com पर होगी। इसके अलावा Redmi Note 5 Pro की सेल http://www.mi.com और http://www.flipkart.com पर होगी। आपको बता दें कि इन दोनों ही फोन्स को mi.com से खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। Redmi Note 5 Pro को केवल 499 रुपए महीने की किस्त पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,667 रुपए महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
कीमत: Xiaomi Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इसके 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। Redmi 5A के 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं इसके 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है।
Redmi 5A फीचर्स: फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए दो कैमरे दिए हैं, एक कैमरा फ्रंट में एक कैमरा रियर में। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेन 425 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रैम 2GB और 3GB की दी गई है। Redmi 5A के कंपनी ने 2 वेरिएंट लॉन्च किए थे। इसके एक वेरिएंट में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा दोनों के फीचर्स एक जैसे हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 mAH की बैटरी दी गई है।