Redmi के पहले “देश का स्मार्टफोन” Redmi 5A की आज 27 सितंबर को सेल है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 6 की भी सेल है। Redmi 5A की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mi.com पर होगी। वहीं रेडमी 6 की सेल भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.mi.com पर होगी। इसके अलावा इसकी सेल http://www.flipkart.com पर होगी। रेडमी 5A के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा 549 रुपए में इस स्मार्टफोन का एक्सीडेंटल डेमेज भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 3 महीने का हंगामा का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।
Redmi 6 के साथ फ्लिपकार्ट पर 2,667 रुपए महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 5 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है। इसके साथ एयरटेल यूजर्स को 1,800 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा 20GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 388 रुपए महीने की 24 EMI में भी खरीदने का ऑफर है। इसके अलावा Mi.com से इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है। इसे Mi.com से खरीदने पर 3 महीने का हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।
कीमत: Redmi 5A के 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 6,999 रुपए है। Redmi 6 के 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में 3GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,499 रुपए है।
Redmi 5A फीचर्स: Redmi 5A के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्पेल दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 1.4 गीगाहर्ड्ज का 425 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 2GB और 3GB की रैम का विकल्प दिया गया है। इसमें 16GB और 32GB की इंटरनल मैमोरी के दो विकल्प दिए गए हैं। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000mAH की बैटरी दी गई है।