स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों Oppo और सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। वहीं देसी कंपनी माइक्रोमैक्स ने भी अपना पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने Oppo A3s की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने इसे 10,990 रुपए में लॉन्च किया था। अब इसे 9,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह कीमत Oppo A3s के 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत में की गई है। वहीं सैमसंग ने Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) और Galaxy J2 Core की कीमत में कटौती कर दी है। Samsung Galaxy J6 64GB को 16,490 रुपए में लॉन्च किया गया था अब इसे 12,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Galaxy J6 32GB को 11,490 रुपए में खऱीदा जा सकता है। Galaxy J4, 16GB की कीमत में भी कटौती की गई है अब इसे 8,250 रुपए में खरीदा जा सकता है। Galaxy J2 (2018) को 8,190 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब इसे 6,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Galaxy J2 Core को 6,190 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब इसे 5,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Micromax ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन स्पार्क गो लॉन्च कर दिया है। Micromax Spark Go लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। Micromax Spark Go की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्प्रेडट्रम एससी 9832 ई प्रोसेसर, फ्लैश से लैस फ्रंट और रियर कैमरे, व 4जी वीओएलटीई के साथ आता है। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो को भारतीय मार्केट में 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 26 अक्टूबर से होगी।
इसे सिल्वर और रोज रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, यह फोन अभी से ही फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये में उपलब्ध है। फोन के लिए Micromax ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। इसमें ग्राहकों को 25 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5 इंच का डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1 GB रैम और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 2,000mAH की बैटरी दी गई है।

