स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वन प्लस के कुछ यूजर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। वैसे तो वनप्लस अपने स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के मामले में हमेशा एक्टिव रहती है। भारत में कंपनी के OnePlus 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल गया है। कंपनी ने वादा किया था कि OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T हैंडसेट के लिए भी अपडेट को जारी किया जाएगा। चीनी साइट वीबो पर आगामी स्मार्टफोन OnePlus 6T के बारे में बात करते हुए कंपनी के सीईओ पेटे लाउ ने कहा कि वनप्लस 3, वनप्लस 3टी, वनप्लस 5, वनप्लस 5टी यूजर को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि डेवलेपर को थोड़ा और समय चाहिए जिस कारण देरी हो रही है।
OnePlus 3, OnePlus 3T पुराने मॉडल हैं लेकिन इस जानकारी के सामने आने के बाद OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर थोड़े निराश हो सकते हैं। जुलाई में वनप्लस ने इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी वनप्लस 3 और वनप्लस 3T को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बजाय इस साल के अंत तक सीधे एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी।
इसके बाद कंपनी ने कहा था कि OnePlus 6 के बाद OnePlus 5/ 5T को अपडेट मिलेगा। याद करा दें कि 2016 में वनप्लस 3 और 3टी को लॉन्च किया गया था। वनप्लस 5/5T एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुए थे, इन दोनों स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल चुका है। Pete Lau ने कहा कि वनप्लस 6टी स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट आउट-ऑफ-बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित OxygenOS यूआई पर चलेगा। यह हैंडसेट 30 अक्टूबर को ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि वन प्लस 6T स्मार्टफोन को भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ‘Unlock the Speed’ लॉन्च इवेटं के लिए इनवाइट सेल करना शुरू कर दिया है। अगर आप वनप्लस 6टी के लॉन्च इनवाइट खरीदते हैं तो आप 30 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में हिस्सा ले पाएंगे। OnePlus 6T के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में KDJW स्टेडियम में रात 8.30 बजे से इवेंट शुरू होगा।