नोकिया ने नए-नए स्मार्टफोन्स के बाद अब एक फीचर फोन भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को HMD ग्लोबल ने पहली बार 2013 में लॉन्च किया था। यह फोन है Nokia 106 (2018)। इस फोन की खास बात है कि इसमें नोकिया का मशहूर स्नेक गेम दिया गया है। स्नेक गेम के अलावा इसमें दूसरे कई प्रीलोडेड गेम दिए गए हैं। सबसे खास बात कि इस फोन के डिजाइन को बिलकुल बदल दिया गया है। अब इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे हाथ में पकड़ने में आसानी रहे। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,590 रसियन रूबेल्स (करीब 1,700 रुपए) है। इस फोन को रसिया में सेल के लिए इसी महीने उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन को डार्क ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है।

इसके फीचर्स की बात करें तो Nokia 106 (2018) में 1.8 इंच की QQVGA TFT डिस्प्ले दी गई है। इसकी डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 160X120 पिक्सल का है। इस फीचर फोन में मीडिया टेक MT6261D प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4MB की रैम दी गई है। इसके अलावा फोन में 4MB की ही इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं दिया गया है।  Nokia 106 (2018) को पावर देने के लिए इसमें 800MAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में यह फोन 3G/4G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, 3.5MM का हैडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

आपको बता दें कि नोकिया ने अपने नॉच डिस्प्ले वाले 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये फोन Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 plus हैं। नोकिया 5.1 Plus में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटनरल मैमोरी दी गई है। वहीं नोकिया 6.1 प्लस में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपए है। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपए है। यह दोनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव हैं। मतलब दोनों ही स्मार्टफोन्स को केवल फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकता है।