Nokia ने अपना 5 रियर कैमरे वाला फोन लॉन्च कर दिया है। फोन को बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया गया है। इस फोन का नाम Nokia 9 PureView है। यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस फोन की सबसे खास बात इसमें दिए गए 5 कैमरे ही हैं। इनमें से 3 कैमरे मोनोक्रॉम और 2 आरजीबी लैंस हैं। फोन के रियर में दिए गए सभी कैमरे 12-12 मेगापिक्सल के हैं। फोन में 5.99 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है। फोन की लॉन्चिंग के तुरंत बाद कुछ मार्केट्स में प्री बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं इसकी सेल मार्च में शुरू होगी। फोन को केवल एक ही कलर में लॉन्च किया गया है। इसे केवल सोल मिडनाइनट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर दिया गया है।
कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 699 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) रखी गई है। Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन प्रो कैमरा यूजर इंटरफेस है। वहीं अब फीचर्स की बात करते हैं- फोन में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440×2960 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Nokia 9 की स्पीड शानदार रहे इसके लिए इसमें 6GB की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 128GB की है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। फोन में ड्यूल SIM सपॉर्ट दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी कुछ कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन, भारत में इस स्मार्टफोन की सेल मार्च में शुरू हो सकती है। HMD Global ने इस इवेंट में Nokia One Plus, Nokia 3, Nokia 4 और Nokia 210 भी लॉन्च किए हैं।