Xiaomi का Mi Fan Festival शुरू हो गया है। इसमें आज सबसे पहले शियोमी के स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Note 5 Pro की सेल हुई। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर मिला। यह ऑफर पहली बार दिया गया। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ ही स्क्रीन प्रॉटेक्टर और हार्ड केस खरीदने पर 80 रुपए का डिस्काउंट दिया गया। इसके अलावा रेडमी नोट 5 के साथ Mi ईयरफोन बेसिक और हार्डकेस खरीदने पर 100 रुपए का डिस्काउंट दिया गया। इसकी सेल आज (5 अप्रैल) दोपहर 12 बजे http://www.mi.com और http://www.flipkart.com पर हुई। इसके अलावा स्टेट बैंक के कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया गया। इसके अलावा Goibibo के वाउचर्स भी दिए गए। mi fan festival में 600 रुपए के डॉमेस्टिक फ्लाइट टिकट बुक करने के वाउचर्स दिए गए। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए 2,000 रुपए के वाउचर्स दिए गए। साथ ही डॉमेस्टिक होटल बुक करने पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया गया। यह अधिकतम डिस्काउंट 2,000 रुपए था।

Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।

कीमत: कीमत की बात करें तो Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत  9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।