JIO Rs. 49 Recharge Plan: मोबाइल नेटवर्क कंपनियां लगातार नए ऑफर निकाल रही हैं। JIO ने अब 49 रुपए का प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में अब जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 1GB हाई स्पीड डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके साथ ही कंपनी ने 11, 21, 51 और 101 रुपए के चार ऐड ऑन पैक्स भी लॉन्च किए हैं। आपको बता दें कि यह सभी प्लान केवल जियो के 4G फीचर फोन के लिए हैं। जिसे जियो 1,500 रुपए की सिक्योरिटी के साथ दे रही है। आपको बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने 153 रुपए के प्लान को भी रिवाइज किया था। इस प्लान में अब यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। पहले इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 500MB डेटा मिलता था।
इसके अलावा भी जियो फोन के लिए 2 प्लान और हैं। एक 24 रुपए का और दूसरा 54 रुपए का। 24 रुपए के प्लान में यूजर को 2 दिन की वैधता के साथ रोजाना 500MB डेटा मिलता है और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। वहीं 54 रुपए के प्लान में यूजर को 7 दिन की वैधता के साथ रोजाना 500MB डेटा दिया जा रहा है और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है।
आपको बता दें कि जियो ने रिपब्लिक डे ऑफर में अपने सभी प्लान्ल 50 रुपए सस्ते कर दिए और साथ ही डेटा कि लिमिट को भी बढ़ा दिया है। एक महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग केवल 98 रुपए में दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। जियो के 149 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है।
जियो के 349 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 70 दिन की है। जियो के 399 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिन की है। जियो के 449 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 91 दिन की है। जियो के सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। यह प्लान 26 जनवरी से लागू होंगे। यह प्लान जियो के सभी यूजर्स के लिए हैं।