रिलायंस JIO अपने यूजर्स को फ्री में एक साल के लिए जियो की प्राइम मेंबरशिप दे रही है। इसमें अब कुछ यूजर्स के साथ ऐसा हो रहा है कि यूजर्स को वह ऑप्शन नहीं मिल रहा है जहां से प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए अपडेट करना है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो हम आपको इसका समाधान बताने जा रहे हैं। इसके लिए अपने माय जियो ऐप को खोलें इसके बाद उसे फोर्स क्लोज कर दें या क्विट कर दें। इसके बाद अपने फोन में कम से कम 15 मिनट तक वीडियो देखें। यह जरूरी है। यह वीडियो उसी नंबर पर देखें जिसकी प्राइम मेंबरशिप बढ़ानी है। उसी का डेटा इस्तेमाल करें। वीडियो देखने के बाद माय जियो ऐप खोलें। इसके बाद उसी नंबर से लॉगिन करें जिसकी प्राइम मेंबरशिप बढ़ानी है। अब लॉगिन करने के बाद आप माय जियो ऐप में जियो प्राइम मेंबरशिप बढ़ाने का ऑप्शन देख पाएंगे।

ऐप में बैनर दिखाई देगा जिस पर प्राइम सब्सिक्रप्शन बढ़ाने का मैसेज लिखा होगा। इसके बाद इस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद मैसज आएगा कि ऑपरेटर आपकी एक साल की सर्विस को बढ़ा रहा है। जिस नंबर की सर्विस बढ़ाई जा रही है उसके नीचे वह नंबर भी दिया हुआ होगा। इसके बाद नंबर को सिलेक्ट करना है। नंबर सिलेक्ट करने के बाद प्रॉसिड पर क्लिक कर देना है। इस पर क्लिक करने के बाद कुछ ही घंटों में सर्विस को बढ़ा दिया जाएगा।

यह मेंबरशिप सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जा रही है जिनके पास 31 मार्च 2018 से पहले जियो की प्राइम मेंबरशिप थी। इसे कॉमप्‍लीमेंट्री प्राइम बेनिफिट्स का नाम दिया गया है। देश में तकरीबन 17.5 करोड़ जियो प्राइम यूजर्स हैं। जियो प्राइम के तहत यूजर्स 550 से ज्‍यादा टीवी चैनल्‍स, 6,000 से ज्‍यादा फिल्‍में, लाखों की संख्‍या में वीडियो/टीवी शो, 1.4 करोड़ से ज्‍यादा गाने, 5,000 से ज्‍यादा पत्रिकाएं और 500 से ज्‍यादा न्यूज पेपर को मुफ्त में देख, सुन और पढ़ सकते हैं।