Jio Cashback Offer: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर का फायदा 44 महीने तक उठाया जा सकता है। दरअसल रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कुछ स्मार्टफोन्स के पर 2,200 रुपए का कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक रिचार्ज कूपन के तौर पर दिया जा रहा है। जिन स्मार्टफोन्स पर यह ऑफर दिया जा रहा है। उनकी लिस्ट नीचे दी गई है। एक बार इन स्मार्टफोन्स में से कोई भी स्मार्टफोन लेने पर यूजर को 2,200 रुपए के रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इस ऑफर में 50-50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे। हर महीने रिचार्ज पर 1 वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को नए फोन से जियो का पहला रीचार्ज 198 या 299 रुपए का करना होगा। ऑफर 15 फरवरी या उसके बाद खरीदे गए स्मार्टफोन पर लागू होगा। साथ ही पहला 198 रुपए या 299 रुपये वाला रीचार्ज 31 मार्च 2018 से पहले करना होगा। जियो के फ्री वाउचर 31 मई 2022 तक वैध होंगे।

जानिए किन स्मार्टफोन्स पर यह ऑफर
Lyf : Water 2, Earth 1, Water 1, Water F1s, Water 8, Earth 2, Water 10, Water 11, Water 7s, Water F1, Wind 4s, Flame 8, C 451, Flame 1, Wind 3, Wind 1, Flame 7, Wind 7, Wind 7, Water 5, Water 4, Water 6, Water 7
Samsung: Galaxy On 8, Galaxy On 5 Pro, Galaxy On 7 Pro, Galaxy On Max, Galaxy On Nxt, Galaxy J3 2016
Xiaomi: Mi Max 2, Mi Mix 2, Mi A1, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 4
Motorola: Moto C+, Moto E4+, Lenovo K8+, Moto G5S, Moto G5S+, Moto Z2 Play

Xiaomi Redmi Note 5 Booking Online: जानें कब और कहां से खरीद सकते हैं रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन

Micromax: Vdeo 1, Vdeo 2, Vdeo 3, Bharat 2, Dual 5, Canvas 2 (2017), Dual 4, Selfie 2 Note, Selfie 2, Selfie 3, Canvas 1, Bharat 4, Evok Dual Note, Bharat 2 Plus, Canvas Infinity Pro, Canvas Infinity, Bharat 3, Spark 4G 2017, Bharat 1, Bharat 2 Anniversary, Bharat 5, Bharat 5 Plus
Huawei: Honor 9i, Honor 7x, Honor 9 lite
Alcatel: U5HD, A310,A3 XL, A5 LED, A7,POP 410, TCL 562
Comio: S1, C2, C1, P1, S1 Lite, C2 Lite
Jivi: Energy E12 , Energy E3, Prime P300, Revolution TnT3 , Prime P444, Prime P30
10.or – 5, 6
BlackBerry – D, E, G
iVoomi: Me4, iV Smart 4G, V5, Me3s, i1s, Me1, Me5, Me3, i1
Centric: P1, P1+, L1, G1, A1, L3
LG: V30+, G6, Q6/Q6+, K7i, G4, V20, G3, G4 Stylus, G Pro 2, F70, Magna, Spirit, K10 2017, F60, K8, G3 Beat, G3 Styls, L70 Plus, L80 Plus, K7 LTE, K10 LTE, Stylus 2, X Screen, G Flex 2, G5, G3 Stylus, X Power, C70, Stylus 2 Plus, Cam Plus
इनके अलावा Asus, Panasonic, Intex, Swipe, Zen, Ziox और Celkon के स्मार्टफोन्स पर भी यह ऑफर दिया जा रहा है।