Idea ने अपने यूजर्स के लिए एक खास प्लान पेश कर दिया है। हालांकि दूसरी कंपनियों के पास यह प्लान पहले से था, केवल आइडिया के पास नहीं था अब आइडिया ने भी लॉन्च कर दिया है, लेकिन यह प्लान पहले दूसरी कंपनियों के प्लान से अलग है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा एक शर्त के साथ दी जा रही है। इसमें यूजर एक दिन में 250 से ज्यादा कॉल नहीं कर सकता है। वहीं पूरे सप्ताह में 1000 से ज्यादा कॉल नहीं कर सकता है। साथ ही एक पूरी वैलेडिटी के दौरान 100 से ज्यादा नंबरों पर कॉल नहीं की जा सकती है। इसके अलावा यूजर को करने के लिए रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान में डेटा नहीं दिया जा रहा है। यह प्लान 149 रुपए का है। वहीं इस प्लान की वैधता 21 दिन की है।
वहीं अगर वॉयस प्लान के साथ साथ डेटा भी चाहिए तो आइडिया का 199 रुपए का प्लान भी चुन सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना हाइ स्पीड का 1.4GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें रोजाना 100SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा आइडिया के पास कुछ ऐड ऑन पैक्स भी हैं। इसमें एक 92 रुपए का है इसमें 7 दिन के लिए 6GB डेटा मिलता है।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
JIO 149 plan: JIO के 149 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाइ स्पीड का 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें जियो ऐप्स का एक्सेस भी फ्री मिल रहा है।
Airtel 149 Plan: AIRTEL के 149 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाइ स्पीड का 1 GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें ऐयरटेल ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में दिया रहा है।