आइडिया ने एयरटेल और रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान पेश कर दिया है। यह प्लान एयरटेल के 93 और रिलायंस JIO के 98 रुपए वाले प्लान को टक्कर देगा। आइडिया के नए प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यूजर को सिर्फ होम नेटवर्क में ही नहीं रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग एक शर्त के साथ दी जा रही है। इसमें यूजर एक दिन में 250 कॉल कर सकता है। वहीं पूरे सप्ताह में 1000 कॉल ही कर सकता है। अगर इससे ज्यादा कॉल करेगा तो यूजर को कॉल का चार्ज अलग से देना होगा। इस प्लान में 1GB डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 14 दिन की है। यह प्लान 109 रुपए का है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही आइडिया ने अपने 149 रुपए के प्लान में कुछ बदलाव किया था। इस प्लान में यूजर्स को अब अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा 1GB डेटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें 28 दिन के लिए कुल 1GB डेटा दिया जा रहा है। आइडिया ने हाल ही में अपने कई प्लान में डेटा की लिमिट को बढ़ा दिया था। अब आइडिया अपने प्लान्स में 40% एक्सट्रा डेटा दे रही है। आइडिया के 199 रुपए के प्लान में अब रोजाना 1.4GB हाई स्पीड दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमेटड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसमें अब कुल 39GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। पहले इसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था।

अब Idea के 449 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.4GB हाई स्पीड का डेटा मिल रहा है, साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग भी मिल रही है। इसमें अब कुल 114GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 82 दिन की है। अब 509 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.4GB डेटा दिया जा रहा है, साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें अब कुल 126GB डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिन की है।