रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए Idea ने 4G सर्विस लॉन्च कर दी है। आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया के मर्जर के बाद यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी बन गई है। कंपनी ने अब अपनी सर्विस को कोलकाता में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस सर्विस को दुर्गा पूजा से ठीक पहले लॉन्च किया है। कंपनी सभी यूजर्स को लॉन्च ऑफर के तहत 10GB डेटा फ्री दे रही है। कंपनी इस ऑफर को 7 दिन की वैधता के साथ दे रही है। इसके अलावा कंपनी कोलकाता के यूजर्स को फ्री में 4G सिम अपग्रेड कराने की सुविधा भी दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी के 4G लॉन्च ऑफर का फायदा 20 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है। कोलकाता के आइडिया यूजर्स *800*45# डायल करके फ्री डेटा पा सकते हैं। यूजर के पास 4G फोन होना जरूरी है।

आपको बता दें कि आइडिया ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 3 प्लान लॉन्च किए थे। इनमें 209, 479 और 529 रुपए के तीन प्लान हैं। 209 रुपए के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में कुल 42GB डेटा दिया जा रहा है।

इसके बाद 479 रुपए और 529 रुपए के प्लान की बात करते हैं। इन दोनों ही प्लान्स में रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 1.5GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100SMS भी दिए जा रहे हैं। 479 रुपए वाले प्लान की वैधता 84 दिन की है। इस तरह इस प्लान में कुल 126GB डेटा मिलेगा। वहीं 529 रुपए वाले प्लान की वैधता 90 दिन की है। इस तरह इस प्लान में कुल 135GB डेटा मिलेगा।

इन बड़े प्लान्स के अलावा कंपनी का एक 149 रुपए का भी प्लान है जिसमें 33GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा एक शर्त के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसमें यूजर रोजाना 250 तक कॉल कर सकता है। वहीं एक सप्ताह में 1,000 कॉल कर सकता है। इस प्लान में रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इसमें एक शर्त है कि यूजर 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर सकता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। 149 रुपए वाला प्लान अभी कुछ ही राज्यों में मौजूद है।