रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ने अपने 3 नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान्स में यूजर को डेटा और कॉलिंग दोनों का फायदा दिया जा रहा है। आइडिया ने अब 209, 479 और 529 रुपए के तीन प्लान लॉन्च किए हैं। सबसे पहले 209 रुपए के प्लान की बात करते हैं। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में कुल 42GB डेटा मिलेगा।
इसके बाद 479 रुपए के प्लान की बात करते हैं। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। इस प्लान में कुल 126GB डेटा मिलेगा। इसके बाद तीसरे और आखिरी प्लान की बात करें तो 529 रुपए के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 90 दिन की है। इस प्लान में कुल 135GB डेटा मिलेगा।
आपको बता दें कि Idea ने हाल ही में एक नया प्लान लॉन्च किया था। यह प्लान 149 रुपए का है। इसमें यूजर को 33GB का हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें यूजर रोजाना 250 तक कॉल कर सकता है। वहीं एक सप्ताह में 1,000 कॉल कर सकता है। इस प्लान में रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इसमें एक शर्त है कि यूजर 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर सकता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। हालांकि यह प्लान अभी केवल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही लॉन्च किया गया था।
जियो के 198 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा जियो के 449 रुपए के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा दिया जा रहा है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 91 दिन की है। जियो के दोनों ही प्लान्स में जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।