‘मॉर्डन फुटबॉल के जनक’ कहे जाने वाले  इबेनेजर कॉब मोर्ले (Ebenezer Cobb Morley) का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर  Google ने खास doodle बनाया है। आज इबेनेजर कॉब मोर्ले का आज 187वां जन्मदिन है। कॉब मोर्ले का जन्म 16, अगस्त 1831 को किंगस्टन (इंग्लैड) में हुआ था। कॉब मोर्ले के पिता एक मंत्री थे। कॉब मोर्ले कानून की पढ़ाई करने के बाद लंदन में वकील बन गए थे। कॉब मॉर्ले को बचपन से खेलों का बहुत शौक था और वे स्पोर्ट्स के दीवाने थे। उन्होंने अपना पहला मैच 1863 को खेला था। 1863 में मॉर्ले को फुटबॉल असोसिएशन का सेक्रेटरी चुना गया और 1866 तक वह इस पद पर रहे। 1867 से 1874 तक मॉर्ले फुटबॉल असोसिएशन के प्रेजिडेंट रहे। पेशे से वकील इबेनेजर का निधन 93 की उम्र में रिचमेंड (इंग्लैड) में 20 नवंबर, 1924 को हुआ था।

हरे रंग के इस डूडल में खिलाड़ी फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। गूगल डूडल में एक फुटबॉल का मैदान बनाया गया है। जिसके बीच में मॉर्ले को एक चेयर पर बैठे हुए नए नियमों को लिखते हुए दिखाया गया है। यह एक ऐनिमेटेड डूडल है। Google के अक्षरों के बीच में एक फुटबॉल है। इसके अलावा मोर्ले की 2 गोलों में 2 फोटो और हैं। साथ ही मोदान में कुल कलाकारियां करते खिलाड़ी भी दिखाए गए हैं। गूगल ने इसे दो भागों में बांटा है। इसमे एक तरफ 6 खिलाड़ी दिखाए गए हैं। वहीं एक तरफ 11 खिलाड़ी दिखाए गए हैं।

लंदन में मॉर्ले ने बार्न्स फुटबॉल क्लब जॉइन कर लिया और फिर उन्हें लगा कि इस गेम को कुछ नए नियमों और स्ट्रक्चर के साथ ज्यादा बेहतर किया जा सकता है। मॉर्ले ने पहली बार 1863 में फुटबॉल के लिए अपने नियम बनाए, लेकिन उससे पहले फुटबॉल काफी लोकप्रिय हो चुका था। उन्होंने फुटबॉल के बनाए नियमों को और व्यवस्थित बनाने के लिए एक स्पोर्ट्स न्यूजपेपर Bell’s Life भी लिखा। इसके बाद, फुटबॉल क्लबों के ग्रुप मेंबर्स की एक मीटिंग हुईं, जिसमें मॉर्ले ने अपने 13 नियमों के बारे में जानकारी दी। बाद में इंग्लैंड में मॉर्ले के बनाए ये नियम फुटबॉल के नए स्टैंडर्ड बन गए।