BSNL ने Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए नया प्लान पेश कर दिया है। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को 2G/3G डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही इसमें यूजर को रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी वैधता है इसमें 30 दिन की वैधता दी गई है। इस तरह इस प्लान में यूजर को कुल 60GB डेटा मिलेगा। इस तरह इस प्लान में यूजर को 1GB डेटा मात्र 2.85 रुपए में मिल जाएगा। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भी इसी कीमत में शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 171 रुपए है। अभी यह प्लान केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए है। इस प्लान का फायदा रोमिंग में दिल्ली और मुंबई में भी उठाया जा सकता है।

JIO के रोजाना 2GB डेटा वाले सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो यह प्लान 198 रुपए का है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा एक शर्त के साथ दी जा रही है। इसमें रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी और इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।

Airtel का एक प्रीपेड पैक 199 रुपए का है। इसमें यूजर को रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 1.4GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 100 SMS मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा Vodafone ने हाल ही में अपने 199 रुपए का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में चुनिंदा यूजर्स के लिए रोजाना हाई स्पीड का 2.8GB डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता भी 28 दिन की है।