Asus Zenfones Launch: ASUS ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के यह दोनों फोन बजट स्मार्टफोन हैं। 16 अक्टूबर को ही Honor ने अपना एक बजट प्रीमियम फोन और Lenovo ने एक बजट फोन और एक बजट प्रीमियम फोन लॉन्च किया था। ASUS ने अपने फोन लॉन्च करने के लिए दिल्ली में एक इवेंट किया। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज में इन फोन्स की सेल की जाएगी। फ्लिपाकर्ट पर यह सेल जल्द ही आने वाली है। दोनों ही फोन्स के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा 50GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा।

फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर में कंप्लीट मोबाइल प्रॉटेक्शन केवल 99 रुपए में दिया जाएगा। दोनों ही फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। मैक्स में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। दोनों ही फोन्स में ऑडियो विजार्ड दिया गया है। वहीं आउटडोर के लिए अलग मोड दिया गया है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड ओरियो पर काम करेंगे। लाइट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट में HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। मैक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश दी गई है।

Live Blog

Asus Zenfones Launch Event LIVE Updates:

Highlights

    14:04 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 लॉन्च

    14:01 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 की कब और कहां होगी सेल

    फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज में इसकी सेल की जाएगी। फ्लिपाकर्ट पर यह सेल जल्द ही आने वाली है।

    14:01 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 कीमत

    कीमत की बात करें तो Zenfone Lite L1 की कीमत 5999 रुपए रखी गई है। वहीं Zenfone Max M1 की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। Zenfone Max M1 को 1,250 रुपए महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    13:57 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M2 फीचर्स

    13:56 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Lite L1 फीचर्स

    13:52 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 पर ये हैं ऑफर

    दोनों ही फोन्स के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा 50GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर में कंप्लीट मोबाइल प्रॉटेक्शन केवल 99 रुपए में दिया जाएगा।

    13:47 (IST)17 Oct 2018
    Asus Zenfones Launch Event LIVE Updates: मिलेंगे ये खास फीचर

    दोनों ही फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। मैक्स में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। दोनों ही फोन्स में ऑडियो विजार्ड दिया गया है। वहीं आउटडोर के लिए अलग मोड दिया गया है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड ओरियो पर काम करेंगे।

    13:44 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1 बैटरी

    13:43 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Lite L1 बैटरी

    13:41 (IST)17 Oct 2018
    Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 भारत में लॉन्च

    लाइट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट में HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। मैक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश दी गई है।

    13:36 (IST)17 Oct 2018
    लॉन्च के लिए स्टेज तैयार

    13:15 (IST)17 Oct 2018
    Asus Zenfones Launch Event LIVE: मिल सकता है डुअल फ्रंट कैमरा

    उम्मीद की जा रही है कि ASUS अपने स्मार्टफोन के फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप दे सकता है। वहीं रियर में भी डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस तरह ASUS अपने एक स्मार्टफोन में 4 कैमरे दे सकता है।