अमेजन पर Great indian Sale चल रही है। कल मतलब 17 अक्टूबर को इसका आखिरी दिन है। सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्टेट बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक अलग से मिलेगा। वहीं अमेजन के अपने पेमेंट वॉलेट अमेजन पे से पेमेंट करने पर 500 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। कुछ फोन्स को खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है। अमेजन पर रेडमी के फोन्स पर भी खास ऑफर दिया जा रहा है। Redmi 4 स्मार्टफोन पर 1,500 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसपर 500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस पर अमेजन नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दे रही है। Mi Max 2 पर भी 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 1,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसके अलावा इन फोन्स के साथ फ्री डेटा का भी ऑफर दिया जा रहा है।
अमेजन पर मोबाइल फोन्स पर 52% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर 4,000 रुपए तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वन प्लस के स्मार्टफोन्स पर 5,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर 6,700 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo F3 पर 3000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 18,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
ASUS जेनफोन 3 पर 52फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। लेनोवो K8 नोट पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। लेनोवो Z2 पर 46 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए फुल विजन डिस्प्ले वाले LG के Q6 स्मार्टफोन पर 3,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन पर 4000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए है।

