Oppo vs Realme: भारत में मोबाइल बाजार दुनिया ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग डिजाइन, खूबियां और फीचर्स हैं। ऐसे में यूजर्स को कंफ्यूजन का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं OPPO A74 और Realme 8 5G के बारे में इन दोनों में कौन का फोन बेस्ट है।
OPPO A74 vs Realme 8 5G
ओप्पो ए74 5जी में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत है। साथ ही इसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz है। साथ ही टच सैंपलिंग रेट 180hz है।
Realme 8 5g में भी ओप्पो की तरह 6.5 इंच का लार्ज स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5% प्रतिशत है। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले और इसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है।
oppo a74 vs realme 8 5g: battery
oppo a74 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वाट का फास्ट चार्जर के साथ आता है, जो फोन को तेजी से चार्ज करने में मदद करती है। Realme 8 5G में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वाट के फास्ट चार्जर के साथ आता है। इसमें 42 घंटे का कॉलिंग बैकअप है, जिसकी जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट पर दी है।
oppo a74 vs realme 8 5g:processor
ओप्पो के फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर का इस्तेमाल कियागया है, जो 5जी सीपीयू के साथ आता है। इसमें एड्रेनो 619 भी है। वहीं रियलमी का फोन डाइमेंसिटी 700 5जी प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी के फोन में 8 जीबी रैम तक का वेरियंट मिलता है, जबकि रियलमी के फोन में 6जीबी रैम तक मिलती है।
oppo a74 vs realme 8 5g: Camera
Oppo a74 के रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है, जबकि तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। realme 8 5g में भी मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।