Oppo Reno 15 Series 5G Launched: ओप्पो ने भारत में आज (8 जनवरी, 2025) भारत में अपनी नई Oppo Reno 15 Series 5G से पर्दा उठा दिया। Reno 14 Series के इन अपग्रेडेड वेरियंट में कंपनी ने Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15C मॉडल्स लॉन्च किए हैं। बता दें कि रेनो 15 प्रो मिनी 5जी को भारत में पहली बार पेश किया गया है। रेनो 15 सीरीज में ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 दिया गया है।
Oppo Reno 15 Series 5G Price
ओप्पो रेनो 15 5G के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज मॉडल्स को देश में क्रमशः 48,999 रुपये और 53,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं भारत में Oppo Reno 15 Pro 5G और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G की कीमत क्रमशः 67,999 रुपये और 59,999 रुपये से शुरू होती है। इन फोन्स की बिक्री 13 फरवरी से शुरू होगी।
Oppo Reno 15 Series 5G की बिक्री देश में फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी।
Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini 5G Features
सॉफ्टवेयर: ओप्पो के इन दोनों स्मार्टफोन्स को ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ उपलब्ध कराया गया है।
डिस्प्ले: प्रो मॉडल में 6.78 इंच फुलएचडी+ (1,272 x 2,772 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 450ppi पिक्सल डेनसिटी ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं रेनो 15 प्रो मिनी 5जी मॉडल में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल) LTPS AMOLED स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले में प्रो मॉडल्स वाले ही फीचर्स मिलते हैं।
प्रोसेसर: दोनों रेनो 15 प्रो 5जी मॉडल्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में Mali-G720 MC7 GPU मौजूद है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी और रेनो 15 प्रो मिनी 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और PDAF के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसके अलावा OIS और 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर भी इस फोन में मिलते हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 15 Pro मॉडल्स के सभी कैमरे 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेनो 15 प्रो 5जी और रेनो 15 प्रो मिनी 5जी में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इन हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और X-Axis लीनियर मोटर मौजूद हैं। फोन्स में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।
बैटरी: Oppo Reno 15 Pro 5G में 6500mAh बड़ी बैटरी और Reno 15 Pro Mini 5G में 6200mAh बड़ी बैटरी दी गई हैं। दोनों मॉडल्स मे 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। प्रो वेरियंट 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
