Oppo R17 Pro Price in India, Specifications, Features Launch: Oppo ने भारत में अपने 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। चीनी कंपनी का देश में यह पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें ओप्पो की सुपर वूक फास्ट चार्जिंग तकनीक होगी। फोन में चार्जिंग का खास इंतजाम किया गया है। इस फोन को केवल 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फोन में सुपर VOOC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे केवल 10 मिनट में 40 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। फोन में 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप स्क्रीन दी गई है। फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन के रियर में एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

Live Blog

Highlights

    20:44 (IST)04 Dec 2018
    ये है Oppo r17 Pro और Oppo R17 की कीमत

    Oppo R17 Pro की कीमत 45,990 रुपए रखी गई है। Oppo R17 की कीमत 34,990 रुपए रखी गई है। इसकी पहली सेल अमजेन पर 7 दिसंबर को होगी। इसके साथ HDFC बैंके के यूजर्स को 10 फीसदी तक का कैशबैक दिया जाएगा।

    20:38 (IST)04 Dec 2018
    6.4 इंच की है डिस्प्ले

    फोन में 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप स्क्रीन दी गई है। फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन के रियर में एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

    20:31 (IST)04 Dec 2018
    10 मिनट में हो जाएगा 40% चार्ज

    फोन में चार्जिंग का खास इंतजाम किया गया है। इस फोन को केवल 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फोन में सुपर VOOC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे केवल 10 मिनट में 40 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

    20:29 (IST)04 Dec 2018
    Oppo R17 रियर कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन के रियर में 2 रियर कैमरे दिए हैं। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे AI फीचर के साथ आएंगे। इससे कम लाइट में अच्छी फोटो ली जा सकती है।

    20:27 (IST)04 Dec 2018
    इसलिए आएगी शानदार फोटो

    इसके साथ कंपनी ने ओप्पो r17 में अल्ट्रा नाइट आर्टिफिशल इंटेलिजेंस दिया है। अगर आप नाइट में फोटोग्राफी कर रहे हैं तो कैमरा अपने आप अल्ट्रा नाइट मोड को ऑन कर लेता है।

    20:23 (IST)04 Dec 2018
    फोन के फ्रंट पैनल पर 91.5 फीसदी है डिस्प्ले

    20:21 (IST)04 Dec 2018
    ऐसा है बैक पैनल का डिजाइन

    20:14 (IST)04 Dec 2018
    बिक चुकी हैं इतनी यूनिट

    20:05 (IST)04 Dec 2018
    Oppo R17: लॉन्च इवेंट शुरू