OPPO Find N3 Flip Launched: Oppo ने अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Find N3 Flip आखिरकार लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट को चीन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप पिछले Find N2 Flip का अपग्रेड वेरियंट है। ओप्पो के इस फ्लिप फोन में डुअल डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर, 12GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए ओप्पो फोन में क्या-कुछ है खास? आपको बताते हैं लेटेस्ट ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से…
OPPO Find N3 Flip स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.8 इंच (2520 × 1080 पिक्सल) फुलएचडी+ E6 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 1-120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। हैंडसेट में 3.26 इंच (720 × 382 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले भी है जो 30/60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 250PPI जबकि आस्पेक्ट रेशियो 17:9 है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है।
OPPO Find N3 Flip में 3.05 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9200 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में Immortalis-G715 11-core GPU मिलता है। स्मार्टफोन को ओप्पो ने 12 जीबी रैम के साथ 256 व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया है। यह फ्लिप फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 के साथ आता है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 32 मेगापिक्सल 2x टेलिफिटो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के फ्लिप फोन में 32 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। हैंडसेट में सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 5G, 4G, वाई-फाई 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी, NFC, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। हैंडसेट का वज़न करीब 198 ग्राम है। Find N3 को पावर देने के लिए 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 44W SuperVOOC FlashCharge सपोर्ट करती है।
OPPO Find N3 Flip कीमत
ओप्पो फाइंड N3 फ्लिप स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6799 युआन (करीब 77,120 रुपयए) है। जबकि 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 7599 युआन (करीब 87,330 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। फोन को मूनलाइट, रोज़ और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। यह हैंडसेट चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री चीन में 8 सितंबर से शुरू होगी।
ओप्पो ने पुष्टि कर दी है कि फोन को ग्लेबल मार्केट में लॉन्च करने के लिए एक अलग लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जाएगा।