OnePlus Open Launch: वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी भारत में आज (19 अक्टूबर) को मुंबई में आयोजित होने वाले एक इवेंट में नए OnePlus Open स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। वनप्लस ओपन के लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी और इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
‘Open for Everything event’इवेंट में एक कीनोट होगा जिसमें प्रोडक्ट के अलग-अलग फीचर्स और खासियतों के बारे में बताया जाएगा। वनप्लस के मुताबिक, कंपनी का पहले फोल्डेबल फोन कन्वेंशनल फीचर्स को चुनौती देता है और इसमें सबसे बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा।
अब तक आईं लीक की बात करें तो OnePlus Open में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने का पता चला है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि वनप्लस ओपन में किसी भी वनप्लस डिवाइस की तुलना में ‘फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस’ मिलेगा।
बता दें कि वनप्लस ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि नए ओपन स्मार्टफोन में एक नया हिंज सिस्टम दिया गया है जो सिर्फ 69 कंपोनेन्ट्स और प्रीमियम मटीरियल से बना है। कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि डिवाइस में वनप्लस का आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर दिया जएगा। वनप्लस ने हैंडसेट में Facebook जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के ऑप्टिमाइज्ड वर्जन को मिलने की भी जानकारी दी है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
वनप्लस द्वारा इवेंट में डिवाइस से जुड़ी और जानकारी दी जाएगी। इनमें सेल डेट और कीमत से जुड़ी डिटेल भी शामिल है।