OnePlus Nord 5, Nord CE 5 launching today: वनप्लस आज (8 जुलाई 2025) अपने OnePlus Summer Launch Event में अपना लेटेस्ट OnePlus Nord 5 Series भारत में लॉन्च करेगी। आने वाली सीरीज में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। ऑफिशियल लॉन्च से पहले चीन की स्मार्टफोन कंपनी दोनों डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में लगातार जानकारी शेयर कर रही है। वनप्लस नॉर्ड 5 और वनप्लस नॉर्ड सीई 5 स्मार्टफोन्स को मिड-रेंज मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन फोन्स से सॉलिड परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। इन हैंडसेट को 30,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बताते हैं इन दोनों वनप्लस फोन्स की कीमत, फीचर्स और इवेंट से जुड़ी हर जानकारी…

वनप्लस नॉर्ड 5 सीरीज का लॉन्च इवेंट कैसे देखें: How to Watch the OnePlus Nord 5 Series launch event live

वनप्लस नॉर्ड 5 और नॉर्ड सीई 5 स्मार्टफोन को आज यानी 8 जुलाई को आयोजित होने वाले वनप्लस समर लॉन्च इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इवेंट को YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। लाइवस्ट्रीम के दौरान, वनप्लस आने वाली नई डिवाइसेज के बारे में कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

iPhone 16 का दाम धड़ाम! 10000 रुपये तक छूट पर खरीदने का मौका, जानें कहां मिल रही धमाकेदार डील

OnePlus Nord 5, Nord CE 5 Expected India price

वनप्लस नॉर्ड 5 स्मार्टफोन को भारत में 30,000 रुपये के आसपास कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि नॉर्ड 4 को भी इसी दाम पर उपलब्ध कराया गया था। इसी तरह, वनप्लस नॉर्ड सीई 5 को 24,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। दोनों डिवाइसेज को ऐमजॉन इंडिया के अलावा आधिकारिक वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

8000 से कम में वाटरप्रूफ स्मार्टफोन! इसमें है 5200mAh बड़ी बैटरी और AI फीचर्स, जानें सारी खूबियां

OnePlus Nord 5 specifications

वनप्लस नॉर्ड 5 स्मार्टफोन में ज्यादा पावरफुल कैमरा एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। फोन में रियर पर 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलते हैं। कंपनी फोन में आगे की तरह हाई-क्वॉलिटी 50 मेगापिक्सल JN5 सेल्फी कैमरा दिया जा सकता हैजो ऑटोफोकस फंक्शनालिटी के साथ आएगा। फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आ सकते हैं।

फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड 7,300mm² वैपर चैम्बर मिलने की खबरें हैं। डिस्प्ले की बात करें तो Nord 5 स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED पैनल दिया जाएगा। फोन में ग्लास और मेटल बॉडी मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस के इस मॉडल में AI फीचर्स पर फोकस कम किया गया है।

OnePlus Nord CE 5 specifications

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Apex चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन को मिड-रेंज कैटेगिरी में पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो हैंडसेट में 6.77 इंच फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर डुअल-लेंस सेटअप मिलने की खबरें हैं। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।