OnePlus Nord 3 India Launch: वनप्लस ने आखिरकार भारत में Nord Series का अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दे दी है। कंपनी 2023 का पहला नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब OnePlus देश में Nord 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि अगले नॉर्ड स्मार्टफोन को भारत में जुलाई 2023 में पेश किया जाएगा। वनप्लस ने डिवाइस के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन कम्युनिटी फोरम में एक टीजर पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि भारत, यूरोप और APAC देशों में नॉर्ड 3 लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वनप्लस नॉर्ड 3 को भारत में जुलाई में पेश किया जाएगा। अब वनप्लस ने अपने ‘The Lab’ कैंपेन के तहत नॉर्ड 3 के लॉन्च की जानकारी दी। इस कैंपेन के तहत टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के दीवाने लोगों को आने वाली डिवाइस एक्सपीरियंस करने और डिवाइस के साथ हुए फीडबैक को शेयर करने का ऑप्शन मिलता है।
वनप्लस ने कैंपेन की टाइमललाइन का खुलासा कर दिया है जिससे यह पता चलता है कि रिव्यू जुलाई में लाइव होंगे। हालांकि, अभी भारत में नॉर्ड 3 की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, भारत में अब डिवाइस को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
OnePlus Ace 2V की रीब्रैंडेड वर्जन होगा OnePlus Nord 3
भारत आने वाला वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन, चीन में लॉन्च हो चुके वनप्लस स्मार्टफोन का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 2V डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में रीब्रैंड करके पेश किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड 3 को दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक के मुताबिक, बेस मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी जबकि टॉप-ऐंड वेरियंट में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। दोनों वेरियंट को यूरोप में 8 जीबी रैम व 16 जीबी रैम ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 449 यूरो (करीब 39,900 रुपये) जबकि 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 549 यूरो (करीब 48,800 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में बेस मॉडल को 35000 रुपये से कम में उपलब्ध कराया जा सकता है। जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 2V चीन में कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक है। इस फोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेजॉलूशन (2772 x 1240 पिक्सल) ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी, 16 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, ग्लोबल वेरियंट में दिए जाने वाले सेंसर में फर्क हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, अलर्ट स्लाइडर, IR ब्लास्टर और 5G जैसी खूबियां हो सकती हैं।