OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 and Buds 2r Live Streaming: OnePlus भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। चीनी कंपनी भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन से लेकर वायरलेस ईयरबड्स तक लॉन्च करेगी। आज (5 जुलाई 2023) को आयोजित होने वाले इवेंट वनप्लस, देश में वनप्लस नॉर्ड 3 5जी (OnePlus Nord 3 5G), वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी (OnePlus Nord CE 3 5G), वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r(वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर) और वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z2 ANC (OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC) लॉन्च करेगी। OnePlus Nord Summer लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम 7 बजे से शुरू होगी। बता दें कि कंपनी की नॉर्ड सीरीज में ‘किफायती’ डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G, Nord Buds 2r: देखें लॉन्च इवेंट
नए वनप्लस नॉर्ड 3 5जी, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r और वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z2 ANC को आज (5 जुलाई) शाम लॉन्च होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट को वनप्लस इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन कंपनी के नए प्रोडक्ट में सबसे ‘सुपर’ प्रोडक्ट होगा। यह फोन वनप्लस नॉर्ड 2/2T का अपग्रेड है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 स्मार्टफोन की बात करें तो यह वनप्लस नॉर्ड सीई 2 का अपग्रेड होगा।
OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G, Nord Buds 2r: कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन को टेम्पेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन कलर में वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा। टेम्पेस्ट ग्रे वेरियंट को टेक्स्चर्ड मैट फिनिश जबकि मिस्टी ग्रीन वर्जन को ग्लॉसी फिनिश के साथ लॉन्च किया जाएगा। बात करें डिजाइन की तो Nord 3 स्मार्टफोन में OnePlus Ace 2V जैसी डिजाइन मिलने की उम्मीद है। फोन में फ्लैट फ्रेम मिलेगा जो प्लास्टिक का बना है। हैंडसेट में वनप्लस का आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि नॉर्ड 3 स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी Sony IMX890 कैमरा मिलेगा। कंपनी के फ्लैगशिप वनप्लस 11 में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया है। नॉर्ड 3 स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 16 जीबी तक रैम दी जाएगी।
नॉर्ड सीई3 5जी की बात करें तो इस फोन में भी नॉर्ड 3 वाला ही 50MP प्राइमरी रियर सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिलेगा। स्मार्टफोन को OxygenOS 13.1 के साथ लॉन्च किया जाएगा। नॉर्ड सीरीज के इस फोन में 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और NFC कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर सेटअप मिलेगा। ये ईयरबड्स ड्यूल माइक के साथ आएंगे और इनसे कुल 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा है। वायरलेस ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस इन ईयरबड्स को डीयो ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर में पेश किया जाएगा।