OnePlus Ace 3 Launched: वनप्लस ने चीन में आधिकारिक तौर पर OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वनप्लस ऐस 3 को फ्लैगशिप OnePlus 12 की तुलना में ज्यादा किफायती दाम पर उपलब्ध कराया गया है। चीनी कंपनी ग्लोबल मार्केट में भी इन दोनों फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वनप्लस ऐस 3 स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट वनप्लस ऐस 3 में 100W SuperVOOC चार्जिंग, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6.78 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। जानें इस डिवाइस की कीमत व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…
OnePlus Ace 3 कीमत
वनप्लस ऐस 3 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 30,500 रुपये) है। वहीं 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 35,100 रुपये) और 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,499 युआन (करीब 40,100 रुपये) है।
OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन को OnePlus 12R ब्रैंडिंग के साथ ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने भारत में 23 जनवरी, 2024 को OnePlus 12 Series स्मार्टफोन को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। हैंडसेट को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इस इवेंट में OnePlus 12R को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन का बेस मॉडल देश में करीब 37,000 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।
OnePlus Ace 3 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस ऐस 3 स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड LTPO AMOLED स्क्रीन है। डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन (2480×1264 पिक्सल) और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वनप्लस का यह फोन डॉल्बी विज़न और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ आता है।
OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 के साथ आता है। हैंडसेट में 12 जीबी रैम व 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी/512 जीबी और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। वनप्लस ऐस 3 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वनप्लस ऐस 3 को पावर देने के लिए 5400mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, WiFi 7, Bluetooth 5.3, IR Blaster, GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और अलर्ट स्लाइडर भी इस फोन में दिए गए हैं। हैंडसेट का वज़न 207 ग्राम है।