OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 Launch LIVE Updates: वनप्लस आज यानी 17 दिसंबर 2025 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च करेगी। आज बेंगलुरु में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इवेंट में नए फोन के साथ नए टैबलेट से भी पर्दा उठाया जाएगा। OnePlus Pad Go 2 कंपनी का नया टैबलेट है। कुछ शुरुआती लीक से पता चला है कि वनप्लस पैड गो 2 को 45000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15R India Price

टिप्स्टर पारस गुगलानी के मुताबिक, OnePlus 15R के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को देश में 45,999 रुपये से 46,999 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस के 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 51,999 रुपये हो सकती है। आने वाले वनप्लस 15R में नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। अभी रैम व स्टोरेज का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी आज होने वाले लॉन्च इवेंट में वनप्सस 15R की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी शेयर करेगी, पढ़ें सभी अपडेट्स Live…

Live Updates
19:16 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 Launch LIVE: वनप्लस 15R में बड़ी बैटरी

19:14 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 Launch LIVE: शुरू हुआ वनप्लस 15R लॉन्च इवेंट

वनप्लस 15R का लॉन्च इवेंट बेंगलुरु में शुरू हो गया है। इस इवेंट में नए वनप्लस फोन के साथ टैबलेट लॉन्च किया जाएगा।

18:50 (IST) 17 Dec 2025

आउटडोर एक्सपीरियंस होगा बेहतर

पैनल 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है यानी आउटडोर में फोन को इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी। डिवाइस में आई-कम्फर्ट सर्टिफिकेशन मिलने की भी उम्मीद है।

18:40 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R में स्लीक डिजाइन

बिल्ड की बात करें तो OnePlus 15R में स्लीक, फ्लैट किनारों वाली डिजाइन मिलने की उम्मीद है। फोन को ब्लैक और ग्रीन फिनिश कलर के साथ पेश किया जाएगा। हैंडसेट को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशंस (IP66/IP68) के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

18:40 (IST) 17 Dec 2025

वनप्लस 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप

वनप्लस 15R स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 50MP प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। अभी कंपनी ने सभी सेंसर की जानकारी नहीं दी है लेकिन फोन में 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बता दें कि अभी तक यह फीचर हाई-एंड मॉडल्स में ही दिया जाता रहा है। इस नए फीचर के साथ रिकॉर्डिंग ज्यादा स्मूथ और सिनेमैटिक होती है।

18:35 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R में AMOLED डिस्प्ले

OnePlus 15R में 1.5K AMOELD डिस्प्ले दी गई है जो 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसका मतलब है कि फोन में स्मूथ स्क्रॉलिंग, फास्ट एनिमेशन और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

18:19 (IST) 17 Dec 2025

वनप्लस 15R में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

वनप्लस 15R स्मार्टफोन में 7400mAh बड़ी बैटरी मिलेगी। किसी वनप्लस फोन में मिलने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसका मतलब है कि बिना चार्जिंग के बैटरी एक पूरे दिन तक चल जाएगी। फोन में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

17:43 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R में पावरफुल प्रोसेसर

वनप्लस 15R में नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वनप्लस का कहना है कि इसे स्नैपड्रैगन के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। यह प्रोसेसर स्पीड और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस है।

17:27 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 Launch LIVE: OnePlus Pad Go 2 में OS सिस्टम

OnePlus Pad Go 2 टैबलेट ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा।

17:00 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh बड़ी बैटरी

वनप्लस पैड गो 2 को पावर देने के लिए 10,050mAh बड़ी बैटरी दी गई है। बैटरी 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

16:26 (IST) 17 Dec 2025

कैसे देखें लाइव स्ट्रीम?

वनप्लस का आज होने वाला लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। यूजर्स OnePlus India के यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

16:18 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus Pad Go 2 में स्क्रीन फीचर्स

वनप्लस पैड गो 2 में 12.1 इंच बड़ी स्क्रीन दी जाएगी जो 2800 x 1980 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 7:5 होगा।

16:17 (IST) 17 Dec 2025

OnePlus Pad Go 2 में कौन सा टैबलेट मिलेगा?

OnePlus Pad Go 2 टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा चिपसेट मिलने की उम्मीद है।