OnePlus 13s Launching in India Updates: वनप्लस ने अपना लेटेस्ट कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज 5 जून, गुरुवार को लॉन्च कर दिया। वनप्लस 13एस कंपनी का लेटेस्ट फोन है जिसे भारत समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आने वाला नया वनप्लस फोन भारत में 54,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। फोन को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया। जानें OnePlus 13s के लॉन्च से जुड़ी हर डिटेल…

Live Updates
13:28 (IST) 5 Jun 2025

वनप्लस के इस लेटेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में इन्फ्रारेड सेंसर भी है।

13:11 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s में 50MP कैमरा

OnePlus 13s अपर्चर एफ/1.8, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 50 मेगापिक्सल 2x टेलिफोटो कैमरा मौजूद है।

12:35 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s Price in India

OnePlus 13s स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 54,999 रुपये है। जबकि SBI कार्ड के साथ इन मॉडल्स को क्रमश: 49,999 रुपये और 54,999 रुपये की कीमत पर लेने का मौका है।

12:28 (IST) 5 Jun 2025
सुपीरियर वाई-फाई स्टेबिलिटी के लिए कस्टम इंडस्ट्री-फर्स्ट G1 वाई-फाई एन्हेंसमेंट चिप

OnePlus 13s में स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोन में सुपीरियर वाई-फाई स्टेबिलिटी के लिए कस्टम इंडस्ट्री-फर्स्ट G1 Wi-Fi एन्हेंस्मेट चिप भी है।

12:20 (IST) 5 Jun 2025
वनप्लस के नए फोन में AI Call Assistant

नए OnePlus 13s स्मार्टफोन में AI Call Assistant दिया गया है।

12:18 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s में मिलेगा Plus Key

नए वनप्लस 13एस स्मार्टफोन को नए Plus Key के साथ लॉन्च किया गया है।

12:16 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s Battery

वनप्लस का कहना है कि वनप्लस 13एस से बाजार में उपलब्ध दूसरे फोन्स जैसे सैमसंग और ऐप्पल से ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी।

12:13 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s बैटरी

वनप्लस का कहना है कि फोन में 5800mAh बड़ी बैटरी है जो कॉम्पैक्ट फोन में सबसे बेस्ट है।

12:10 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s का First Look आया सामने

OnePlus 13s की पहली झलक आई सामने

12:07 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13, OnePlus 13R भारत में हो चुके हैं लॉन्च

बता दें कि इसी साल 2025 Winter Launch Event में कंनी ने OnePlus 13 और इसके लाइट वेरियंट OnePlus 13 को लॉन्च किया था। इन दोनों डिवाइसेज में पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट दिए गए हैं। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite जबकि OnePlus13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इन फोन्स में 6000mAh बड़ी बैटरी मिलती है।

12:03 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s लॉन्च इवेंट शुरू

वनप्लस 13एस का लॉन्च इवेंट शुरू। कंपनी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं लाइव..

11:58 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus Pad 3 भी होगा लॉन्च

वनप्लस 13एस के अलावा, कंपनी अपना लेटेस्ट ऐंड्रॉयड टैबलेट- OnePlus Pad 3 भी लॉन्च करेगी। यह टैबलेट नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और यूके में उपलब्ध कराया जाएगा।

11:54 (IST) 5 Jun 2025
वनप्लस 13एस में हो सकता है 32MP सेल्फी कैमरा

OnePlus 13s में 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। जबकि चीन में लॉन्च हुए वर्जन को 16MP सेल्फी कैमरे के साथ उपलब्ध कराया गया है।

11:45 (IST) 5 Jun 2025
वनप्लस 13एस का फ्रंट कैमरा होगा अपग्रेड

वनप्लस 13एस स्मार्टफोन में OnePlus 13T वाला ही कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। लेकिन फ्रंट कैमरे में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं।

11:11 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s लाइव इवेंट ऐसे देखएं लाइव

OnePlus 13s का लॉन्च इवेंट ऐसे देखें Live, जानें भारत में कीमत, कैमरा और डिजाइन की हर डिटेल, पढ़ें पूरी खबर

11:05 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13 में होगा क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट

सभी की निगाहें कीमत पर हैं क्योंकि कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा जो क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे तेज़ चिपसेट – स्नैपड्रैगन 8 एलीट द्वारा पावर्ड है। इससे पता चलता है कि वनप्लस का आने वाला कॉम्पैक्ट फोन iPhone 16e, Pixel 9a और हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge को टक्कर करेगा।

11:02 (IST) 5 Jun 2025
भारत में आएगा खास ग्रीन सिल्क वेरियंट

कंपनी के मुताबिक, ग्रीन सिल्क वेरियंट को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है और यह मॉडल सिर्फ इंडिया में उपलब्ध होगा।

10:38 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s Launching LIVE: OnePlus 13s Colour Variant

वनप्लस 13एस स्मार्टफोन को ब्लैक वेलवेट, पिंक साटिन और ग्रीन सिल्क कलर में लॉन्च किया जाएगा।

10:19 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s ऐमजॉन पर बिकेगा

वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमजॉन इंडिया और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा।

10:11 (IST) 5 Jun 2025
OnePlus 13s price in India

वनप्लस ने अभी तक आने वाले फोन के दाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स से संकेत मिले हैं कि वनप्लस 13एस को 55,000 रुपये के आसपास कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं तो OnePlus 13s को अभी बाजार में उपलब्ध OnePlus 13R (42,999 रुपये) और OnePlus 13 (69,999 रुपये) के बीच वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

10:01 (IST) 5 Jun 2025
वनप्लस की वेबसाइट पर शुरु हुआ लाइव काउंटडाउन

OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी OnePlus13s के लिए काउंटडाउन लाइव है।

09:49 (IST) 5 Jun 2025
लॉन्च इवेंट कैेसे देखें

OnePlus 13s स्मार्टफोन भारत समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 5 जून, दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।