OnePlus 13, OnePlus 13R Launch in India Today: वनप्लस आज वादे के मुताबिक, अपने नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। आज (7 जनवरी 2025) होने वाले Winter Launch Event में कंपनी कम से कम चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। चीनी कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि बहु-प्रतीक्षित वनप्लस 13 के अलावा OnePlus 13R स्मार्टफोन को भी आज होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा वनप्लस बड्स प्रो 3 (OnePlus Buds Pro 3) को भी आज होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ नई वनप्लस वॉच 3 (OnePlus Watch 3) स्मार्टवॉच भी आज उपलब्ध करा सकती है।

भारतीय समयानुसार वनप्लस 13 सीरीज (OnePlus 13 Series) के लॉन्च इवेंट की शुरुआत रात 9 बजे से होगी। इस इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Live Updates
22:00 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: लॉन्च हुए वनप्लस 13 और वनप्लस 13R स्मार्टफोन

वनप्लस 13 और वनप्लस 13R स्मार्टफोन से उठा पर्दा, AI फीचर्स वाले दमदार स्मार्टफोन

21:39 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: दो कलर्स में आता है वनप्लस 13R

OnePlus 13R को मिडनाइट ओशन और ब्लैक एकलिप्स कलर में आता है। फोन को वीगन लेदर बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया है।

21:35 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: पहला 5.5G डिवाइस

वनप्लस 13 भारत में लॉन्च होने वाला पहला 5.5G डिवाइस है।

21:33 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: ColorOS 15

वनप्लस 13 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है।

21:28 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: 4K शूटिंग फीचर

वनप्लस 13 स्मार्टफोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। कैमरा 60Fps पर 4K शूट कर सकता है।

21:22 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस स्नैपशॉट फीचर

वनप्लस 13 सीरीज में पावरफुल वनप्लस स्नैपशॉट फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर्स के साथ फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी का मजा मिलेगा।

21:10 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस 13 सीरीज में क्या होगा खास…

OnePlus 13 सीरीज में Intelligent Search फीचर दिया गया है।

21:04 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE:वनप्लस 13 सीरीज से उठेगा पर्दा

OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट शुरु, 100 से ज्यादा देशों में Red Cable+ सर्विस शुरु

21:01 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस विंटर लॉन्च इवेंट शुरु

वनप्लस 13 सीरीज से थोड़ी देर में उठेगा पर्दा, शुरु हुआ वनप्लस विंटर लॉन्च इवेंट

19:54 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: पावरफुल चिपसेट

वनप्लस 13 स्मार्टफोन में पावरफुल चिप के साथ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। हैंडसेट IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

19:50 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: OnePlus 13 कलर वेरियंट

वनप्लस 13 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 13 को मिडनाइट ओशन, ब्लैक एकलिप्स और आर्कटिक डॉन कलर में पेश किया जा सकता है।

19:11 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस 13 सीरीज में हो सकती है 6000mAh बड़ी बैटरी

वनप्लस 13 सीरीज में कंपनी द्वारा 6000mAh बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन्स में 6000mAh बड़ी बैटरी मिलेगी।

18:58 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: लॉन्च में कुछ घंटे बाकी

Oneplus 13 स्मार्टफोन के लॉन्च में बस कुछ घंटे बाकी

18:31 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: OnePlus 13 Mini/13T को लेकर आ रही खबरें

वनप्लस13 के लॉन्चके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है। लीक के मुताबिक, वनप्लस 13 सीरीज के इस नए फोन को OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

17:40 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: सैफायर ब्लू कलर में आ सकता है OnePlus Buds Pro 3

वनप्लस बड्स प्रो 3 के नए वेरियंट को वीगन लेदर फिनिश के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस की लॉन्च वेबसाइट पर दी गई इमेज को देखें तो बड्स प्रो 3 को नए ब्लू कलर में डुअल-टोन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus Buds Pro 3 अभी तक मिडनाइट ओपुस और लूनर रेडिएंस कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध था।

16:52 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: घर बैठे देखें लाइव स्ट्रीम

भारतीय समयानुसार वनप्लस 13 सीरीज (OnePlus 13 Series) के लॉन्च इवेंट की शुरुआत रात 9 बजे से होगी। इस इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

16:31 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस 13 में मिलेगी सबसे ब्राइट डिस्प्ले?

नवंबर 2024 में वनप्लस ने चीन में अपने OnePlus 13 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। चीन में लॉन्च हुए मॉडल में Snapdragon 8 Elite स्मार्टफोन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में BOE की X2 OLED स्क्रीन दी गई है जो 2K रेजॉलूशन और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ 8T LTPO पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन 800 निट्स तक टिपिकल ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। जबकि HDR वीडियो देखते हुए पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जा सकती है।

15:32 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस 13 सीरीज में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

वनप्लस 13 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। क्वालकॉम का यह सबसे लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है। वहीं OnePlus 13R स्मार्टफोन में पिछले साल लॉन्च हुआ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S24 और Xiaomi 14 स्मार्टफोन में भी यही प्रोसेसर दिया गया है।

15:10 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: OnePlus Buds Pro 3 में क्या होगा खास?

वनप्लस लॉन्च इवेंट में आज वनप्लस बड्स प्रो 3 (OnePlus Buds Pro 3) के स्पेशल वेरियंट को भी पेश किया जाएगा। इस डिवाइस को AI Translation और Steady Connect जैसे शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 मिलने की उम्मीद है।

15:06 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: OnePlus 13, OnePlus 13R में क्या-कुछ हो सकता है खास?

-वनप्लस 13 और वनप्लस 13R स्मार्टफोन में इस बार कई फीचर्स पहली बार दिए जा सकते हैं।

-वनप्लस 13 स्मार्टफोन को वीगन लेदर और ग्लास फिनिश के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

-OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

-OnePlus 13 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite चिपसेट जबकि OnePlus 13R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा।

-वनप्लस 13 और वनप्लस 13R स्मार्टफोन को ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड OxygenOS 15 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

15:02 (IST) 7 Jan 2025
OnePlus 13 Series Launch LIVE: वनप्लस 13 सीरीज से आज उठेगा पर्दा

वनप्लस 13 सीरीज स्मार्टफोन को आज रात 9 बजे से शुरु होने वाले Winter Launch Event में पेश किया जाएगा।