OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Buds 3 Launch Event Live Streaming Details: वनप्लस साल 2023 के पहले बड़े लॉन्च इवेंट के लिए तैयार है। Smooth Beyond Belief इवेंट को शुरू होने में ब कुछ घंटे बाकी बचे हैं। कंपनी ने इस इवेंट में OnePlus 12, OnePlus 12R और OnePlus Buds 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की पुष्टि पहले ही कर दी है। बता दें कि इस बार OnePlus का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है और यह एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट होगा।
भारत में वनप्लस के लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। जिन यूजर्स ने इवेंट के लिए पास खरीदे हैं उन्हें वेन्यू पर जाकर इवेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि जो यूजर्स वर्चुअली इवेंट को देखना चाहते हैं वो कंपनी के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर विजिट कर सकते हैं।
OnePlus 12 launch event में क्या होगा खास?
Smooth Beyond Belief लॉन्च इवेंट में वनप्लस का हीरो प्रोडक्ट वनप्लस 12 होगा। वनप्लस 12 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इवेंट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर वाले वनप्लस 12R स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Buds 3 से भी इस इवेंट में पर्दा उठाया जाएगा।
लीक और रिपोर्ट्स को देखें तो वनप्लस 12 स्मार्टफोन पिछले OnePlus 11 की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आएगा। नए फोन में 4th Gen Hasselblad कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। डिवाइस को 5500mAh बैटरी, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। डिवाइस में 2K रेजॉलूशन AMOLED स्क्रीन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वनप्लस 12 में कंपनी ने चार साल तक बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का भी वादा किया है।
OnePlus 12R स्मार्टफोन में कुछ बड़े अपग्रेड किए गए हैं। डिवाइस में मेटल फ्रेम मिलने की उम्मीद है। OnePlus 12R स्मार्टफोन में वनप्लस 12 जैसी ही ओवरऑल डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी मिलने की उम्मीद है।
वहीं वनप्लस बड्स 3 ईयरबड्स में पिछले OnePlus Buds 2 Pro की तुलना में बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी और नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर मिलने की उम्मीद है।
कुछ लीक में दावा किया गया है कि वनप्लस इस इवेंट में अपनी सेकेंड-जेनरेशन स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।