OnePlus 11R 5G Solar Red Edition Launched: वनप्लस ने अपने OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन के स्पेशल एडिशन का ऐलान कर दिया है। वनप्लस 11R 5G रेड एडिशन कंपनी का नया स्मार्टफोन है। वनप्लस 11R 5जी को भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। पिछले कुछ दिनों से OnePlus 11R 5G Red Edition के बारे में टीजर सामने आ रहे हैं।
नए हैंडसेट को स्टैंडर्ड वेरियंट की तुलना में प्रीमियम बैक पैनल फिनिश, ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। रेड एडिशन में 18 जीबी तक रैम, 512 जीबी तक स्टोरेज और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें OnePlus के इस नए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…
OnePlus 11R 5G Solar Red कीमत और उपलब्धता
वनप्लस 11R 5G सोलर रेड की बिक्री 7 अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ऐमजॉन इंडिया और वनप्लस स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन वनप्लस ने अभी तक नए स्पेशल एडिशन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फोन की कीमत के बारे में जानकारी शेयर की जा सकती है।
OnePlus 11R 5G Solar Red स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 11R 5G सोलर रेड को स्पेशल लुक और बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। नए वेरियंट की डिजाइन, रेगुलर OnePlus 11R से अलग है। OnePlus 11R 5G Solar Red वेरियंट को टेक्स्चर्ड वीगन लेदर बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन सिग्नेचर वनप्लस रेड (OnePlus Red) कलर में आता है। वनप्लस का कहना है कि नया वेरियंट हाथ में प्रीमियम फील होता है और इसकी ग्रिप काफी सुविधाजनक रहती है। डिवाइस अपने प्रीमियम लुक के साथ आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
OnePlus 11R Solar Red स्मार्टफोन में 100W SuperVOOC Endurance Edition फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 25 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 4 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा वनप्लस ने किया है।
नए वनप्लस 11R 5जी सोलर रेड वेरियंट के सिर्फ लुक में ही बदलाव नहीं हुआ है। OnePlus 11R Solar Red फोन 18GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। याद दिला दें कि स्टैंडर्ड एडिशन को 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। OnePlus 11 5G में दी गई Ram-Vita टेक्नोलॉजी भी नए एडिशन में मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के साथ ऐप्स कंप्रेस होते हैं और फ्यूचर-प्रूफ फ्लुएंसी के लिए RAM एलोकेट करता है। इस टेक्नोलॉजी और ज्यादा रैम के साथ स्पेशल एडिशन फोन में 50 ऐप्स तक एक साथ चलने का दावा है।