Top 5 Flagship Smartphones of 2023: स्मार्टफोन मार्केट के लिए 2022 बहुत ज्यादा खास नहीं रहा और 2023 में बाजार को काफी उम्मीद हैं। 2023 में कई स्मार्टफोन ब्रैंड द्वारा अलग-अलग कैटिगिरी खासतौर पर प्रीमियम सेगमेंट में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Apple, Samsung, iQOO, OnePlus और Google इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का ऐलान करेगी। हम आपको बता रहे हैं उन 5 स्मार्टफोन के बारे में जिनका 2023 में बेसब्री से इंतजार है।

Apple iPhone 15 Ultra

संभावित लॉन्च- सितंबर (Expected launch: September 2023)
ऐप्प्ल आईफोन 15 अल्ट्रा को लेकर उम्मीद है कि यह अब तक सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन होगा। ऐप्प्ल का यह अब तक का सबसे बेहतरीन फोन हो सकता है। इस फोन में टाइटेनियम बॉडी दी जा सकती है और डिवाइस में कस्टमाइज्ड फ्लैगशिप प्रोसेसर होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो iPhone 15 Ultra में पेरिस्कोप ज़ूम लेंस होने की भी खबरें हैं। हैंडसेट को बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए 1-इंच टाइप वाइड-ऐंगल लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 8 Pro

संभावित लॉन्च- अक्टूबर (Expected launch: October 2023)
पिक्सल 8 प्रो के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के यह मुताबिक, यह गूगल का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा। और इसमें 3rd Gen Tensor प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। पिक्सल स्मार्टफोन को हमेशा से बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए जाना जाता रहा है। और Pixel 8 Pro के साथ गूगल एक और लेवल आगे बढ़कर पहले से बेहतरीन कैमरा दे सकता है। हैंडसेट में AI-बेस्ड फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।

Samsung Galaxy S23 Ultra

संभावित लॉन्च – फरवरी (Expected launch: February 2023)
Samsung Galaxy S23 Ultra 2023 में आने वाला मोस्ट-अवेटेड फ्लैगशिप फोन है। इस स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस की डिजाइन और लुक पिछले Galaxy S22 जैसा हो सकता है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन 2023 के सबसे पावरफुल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक होगा। डिवाइस में पहले से बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और एक्टेंडेड बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 11

संभावित लॉन्च- फरवरी (Expected launch: February 2023)
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। भारत में यह स्मार्टफोन 7 फरवरी जबकि चीन में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोन वनप्लस-एक्सक्लूसिव फीचर्स जैसे Alert Slider और OxygenOS के साथ आएगा। डिवाइस में Hasselblad पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में 2K एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

iQOO 11

संभावित लॉन्च- जनवरी ( Expected launch: January 2023)
iQOO 11 भारत में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला और सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। डिवाइस में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 2K AMOLED स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 5000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।