OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च हुए सबसे बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक है। इसके बाद वनप्लस ने 10-Series में इसी साल OnePlus 10R और OnePlus 10T जैसे फोन लॉन्च किए। वनप्लस 10टी Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ आता है। और अब OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2023 की पहली छमाही में वनप्लस 11 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हम आपको बता रहे हैं वनप्लस 11 सीरीज के बारे में अब तक आई हर जानकारी के बारे में सबकुछ…

‘Pro’ वेरियंट की नहीं होगी एंट्री

कई लीक रिपोर्ट में पता चला है कि इस साल OnePlus 11 Pro वेरियंट को लॉन्च नहीं किया जाएगा। और कंपनी का हाई-ऐंड प्रीमियम फोन OnePlus 11 ही होगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 2022 में OnePlus 10 और OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हालांकि बाज में T और R वेरियंट को भी लॉन्च किया गया।

वनप्लस द्वारा 2023 में सिर्फ OnePlus 11 को लॉन्च करना कंपनी के लिए अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि 2022 में ब्रैंड ने वनप्लस 11 सीरीज में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके अलावा Nord Series में भी कंपनी ने कई हैंडसेट बाजार में उपलब्ध कराए।

OnePlus 11 में मिलेगी नई डिजाइन

ट्विटर पर टिप्स्टर @OnLeaks ने आने वाले वनप्लस 11 की नई तस्वीरे पोस्ट की हैं। इनसे पता चलता है कि फोन को दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं डिजाइन को पहले भी कुछ लीक रिपोर्ट्स में देखा गया है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में बैक पैनल पर एक तरफ बड़े कैमरा आइलैंड के अंदर तीन कैमरा और बड़ा फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। और हैंडसेट को वनप्लस 10 प्रो वाले फॉरेस्ट ऐमरेल्ड और वॉल्कैनिक ब्लैक कलर में लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। लॉन्च के समय कंपनी नए फ्लैगशिप डिवाइस को और भी कलर वेरियंट में लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 11 में दिए जा सकते हैं ये नए स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 11 में कंपनी क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 16 जीबी रैम और 5000mAh की बैटरी दे सकती है। फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। दूसरी खबरों से पता चला है कि वनप्लस के इस फोन में UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

वनप्लस के आने वाले प्रीमियम फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल 2X टेलिफोटो कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वनप्लस 11 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OnePlus 11 Software

वनप्लस 11 को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस ने हाल ही में यह जानकारी भी दी है कि कंपनी जल्द ही अपने कुछ फ्लैगशिप फोन में चार ऐंड्रॉयड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। वनप्लस 11 भी इन स्मार्टफोन की लिस्ट में पहला फोन हो सकता है।

गौर करने वाली बात है कि आने वाले OnePlus 11 को लेकर यह जानकारी लीक और खबरों पर आधारित है। और अभी तक वनप्लस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि लॉन्च के पास आने पर इस बारे में और आने की उम्मीद है।