Nokia C22 India Launch 11 May: Nokia ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। Nokia C22 कंपनी की C-Series का लेटेस्ट हैंडसेट है और इसे देश में 11 मई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। HMD Global ने मंगलवार (9 मई 2023) को ट्वीट करके यह पुष्टि कर दी है। नोकिया सी22 स्मार्टफोन को AIसपोर्ट वाले कैमरे और 3 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ आता है। नोकिया का यह हैंडसेट फरवरी 2023 में Nokia C32 के साथ यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। आपको बताते हैं आने वाले नोकिया सी22 की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Nokia C22 Price
नोकिया सी22 को फरवरी 2023 में यूरोप में उपलब्ध कराया जा चुका है। यूरोप में हैंडसेट की कीमत 109 यूरो (करीब 9,500 रुपये) रखी गई थी। यह फोन चारकोल, पर्पल और सेंड कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
Nokia C22 Specifications
नोकिया सी22 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह फोन आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Nokia C22 में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रेजॉलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 13 (Go Edition) बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU दिया गया है।
नोकिया के फोन में ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
लेकिन नोकिया सी22 की सबसे अहम खासियत है, इसमें दी गई बैटरी लाइफ। यह हैंडसेट 5000mAh की बैटरी लाइफ के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि हैंडसेट से सिंगल चार्ज में 3 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाएगी। इसके अलावा, डिवाइस 10W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।