Nokia 3210 (2024) Launched in India:एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में चुपचाप नया नोकिया 3210 फोन लॉन्च कर दिया है। Nokia 3210 कंपनी का लेटेस्ट 4G फीचर फोन है। नए नोकिया 3210 में 25 साल पहले रिलीज हुए वेरियंट की झलक देखने को मिलती है। लेटेस्ट Nokia 3210 में 1450mAh बड़ी रिमूवेबल बैटरी, 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 2.4 इंच एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आपको बताते हैं नए नोकिया 4जी फीचर फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Nokia 3210 (2024) Features

नोकिया के इस फीचर फोन में FM Radio, MP3 प्लेयर, Snanke game जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नोकिया का यह 4G फोन 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जो यूएसबी टाइप-सी के जरिए चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि फोन से 9.8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।

छुट्टियों में विदेश घूम आइये! इन 10 देशों में भारतीयों को मिलती है बिना वीजा एंट्री, चेक करें पूरी लिस्ट

नोकिया 3210 (2024) में 2.4 इंच QVGA (320 x 240 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। इस हैंडसेट में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 64MB रैम, 128MB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। नोकिया का यह हैंडसेट Nokia S30+​ OS के साथ आता है। फोन में LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में 3.5एमएम हेडफोन जैक, MP3 प्लेयर और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं।

क्या आपने देखा Realme C65 का नया अवतार? जानें 50MP कैमरे वाले इस सस्ते फोन का दाम व सारे फीचर्स

Nokia 3210 (2024) में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 122 x 52 x 13.14mm है।

Nokia 3210 (2024) Price

नोकिया 3210 (2024) 4जी फोन को ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और ब्लू कलर में लिया जा सकता है। फोन को भारत में 3,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह हैंडसेट HMD.com, Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी।