Nokia ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया फोन Nokia 2780 Flip लॉन्च कर दिया है। HMD Global का यह लेटेस्ट फीचर फ्लिप फोन है। नए नोकिया 2780 फ्लिप फोन को 4 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और ड्यूल स्क्रीन के साथ उपलब्ध कराया गया है। नया नोकिया फोन, कंपनी के पिछले Nokia 2760 Flip फोन जैसा ही दिखता है। जानें नए नोकिया फीचर फोन के बारे में सबकुछ…
Nokia 2780 Flip Specifications
नोकिया 2780 फ्लिप फोन में 2.7 इंच टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। फोन में बाहर की तरफ 1.77 इंच सेकंडरी डिस्प्ले मिलती है। दूसरी डिस्प्ले पर यूजर्स टाइम, कॉलर आईडी और दूसरे अपडेट्स देख सकते हैं।
नोकिया के इस नए फीचर फ्लिप फोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है। जबकि सेकंडरी स्क्रीन के ऊपर एलईडी फ्लैश दिया गया है। फीचर फ्लिप फोन Clamshell डिजाइन के साथ आता है। नए नोकिया 2780 फ्लिप फोन में T9 कीबोर्ड दिया गया है। नोकिया 2780 फ्लिप फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि यह फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है और हर दिन के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है।
Nokia 2780 Flip फीचर फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम 215 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम व 512 एमबी स्टोरेज मिलती है। डिवाइस को पावर देने के लिए 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो नोकिया 2780 फ्लिप फोन KaiOS 3.1 के साथ आता है। इसमें रियल टाइम टेक्स्ट फीचर है जिसके जरिए यूजर्स कॉल पर बात करते समय भी मैसेज भेज सकते हैं फोन में Google Maps, YouTube और वेब ब्राउज़र भी दिए गए है। फोन वाई-फाई, एमपी3 और एफएम रेडियो के साथ आता है।
Nokia 2780 Flip Price
नोकिया 2780 फ्लिप को अमेरिका में 80 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन रेड और ब्लू कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री 15 नवंबर से शुरू होगी।