Nokia 110 4G, Nokia 110 2G launched: नोकिया फोन बनाने वाली HMD Global ने अपने दो नए फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। Nokia 110 4G और Nokia 110 2G कंपनी के नए फोन हैं। इन दोनों नोकिया मोबाइल फोन्स (Nokia Mobile Phones) को कॉम्पैक्ट डिजाइन, मॉडर्न फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है। इन नोकिया मोबाइल में जानी-पहचानी नोकिया बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। कंपनी ने नोकिया 110 4G और नोकिया 110 2G को मिडनाइट ब्लू, आर्कटिक पर्पल, चारकोल और क्लाउडी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया है।

Nokia 110 4G, Nokia 110 2G Features

नोकिया 110 4जी और नोकिया 10 2जी की सबसे अहम खासियत है इसमें मिलने वाला HD वॉइस कॉल सपोर्ट। बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुए जियो के लेटेस्ट Jio Bharat 2V फोन में भी यह फीचर दिया गया है। नोकिया के इन डिवाइस को इंटिग्रेटेड UPI पेमेंट फंक्शन के साथ लाया गया है जिससे यूजर्स स्कैन और पे (Scan and Pay) के जरिए डिजिटल पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

नोकिया 110 4G और Nokia 110 2G फीचर फोन को बिल्ट-इन रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इन फोन में एसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है जिसके जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में म्यूजिक के लिए म्यूजिक प्लेयर दिया गया है।

इसके अलावा इन डिवाइस में स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के ऑप्शन के साथ ऑटो कॉल रिकॉर्डर भी दिया गया है। नोकिया 1104G (2023) और नोकिया 110 2G में क्रमशः 1450mAh और 1000mAh की बटैरी दी गई है।

Nokia 110 4G, Nokia 110 2G Price

नोकिया 110 4G को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और आर्कटिक पर्पल कलर में पेश किया है। जबकि नोकिया 110 2G को चारकोल और क्लाउडी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है। फोन को रिटेल स्टोर के अलावा नोकिया की वेबसाइट और ऑनलाइन पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Nokia 110 4G (2023) फीचर फोन की कीमत 2,499 रुपये है। जबकि नोकिया 110 2G (2023) को देश में 1699 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।