मोटोरोला ने चीन में गुरुवार को आयोजित एक बड़े इवेंट में तीन नए फ्लैगशिप फोन Moto Razr 2022, Moto X30 Pro और Moto S30 Pro लॉन्च कर दिए। मोटो रेज़र 2022 एक फ्लैगशिप डिवाइस है जो लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया है। नए Motorola स्मार्टफोन में फोल्डेबल 144 हर्ट्ज़ P-OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल के दो सेंसर जैसी खासियतें हैं। जानें मोटो रेज़र 2022 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में…
Moto Razr 2022 Specifications
मोटोरोला रेज़ 2022 में नई डिजाइन मिलती है और फोन के इनर फोल्डेबल स्क्रीन के लिए इसमें पंच-होल डिजाइन है। डिवाइस में रियर पर ड्यूल-कैमरा सेटअप मिलता है। पिछली जेनरेशन के फोन की तरह ही रेज़र 2022 में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन पहले से ज्यादा स्लिम है और इसे कई अलग-अलग ऐंगल से फोल्ड किया जा सकता है।
मोटो रेज़र 2022 में 6.7 इंच फोल्डेबल P-OLED डिस्प्ले दी गई है जो पंच-होल डिजाइन के साथ आती है। स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, HDR10+ और DC डिमिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। डिवाइस में रियर पर 2.7 इंच P-OLED डिस्प्ले मिलती है। सेकंडरी स्क्रीन को रियर कैमरे के लिए व्यूफाइंडर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस पर मैसेज चेक करने और गेम खेलने जैसे काम भी किए जा सकते हैं। सेकंडरी डिस्प्ले के ऊपर हॉरिज़ॉन्टल ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है और 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी है। हैंडसेट में एक मैक्रो कैमरा भी है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
मोटो रेज़र 2022 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट में मोटो 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। डिवाइस ऐंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आती है जिसके ऊपर MyUI 4.0 स्किन दी गई है। मोटो रेज़र 2022 को पावर देने के लिए 3500mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Moto Razr 2022 price and availability
मोटो रेज़र 2022 स्मार्टफोन को मल्टीपल स्टोरेज और रैम वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीतम 5,999 चीनी युआन (करीब 70,700 रुपये) है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 चीनी युआन (करीब 76,600 रुपये) रखी गई है। 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 7,299 चीनी युआन (करीब 86,000 रुपये) में आता है।
रेज़र 2022 स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। यह डिवाइस 15 अगस्त से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट को आने वाले कुछ हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।