MIUI 12 Update, Redmi Smartphones: अगर आप भी हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर खास आप लोगों के लिए है। एक ओर जहां Redmi Mobile यूज़र्स मीयूआई 12 अपडेट मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं तो वहीं हाल ही में शाओमी ने आधिकारिक मी कम्युनिटी फोरम पर एक बड़ी घोषणा कर दी है।
Xiaomi ने जानकारी देते हुए बताया है कि Redmi Y3, Redmi 7 के अलावा Redmi 6A और Redmi 6 को MIUI 12 Update नहीं मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि पहले रेडमी वाई3, रेडमी 7, रेडमी 6ए और रेडमी 6 स्मार्टफोन्स को सेकेंड फेज़ में मीयूआई 12 अपडेट मिलना था।
MIUI 12 Update: पहले था इन स्मार्टफोन्स का लिस्ट में नाम
याद करा दें कि मई में शाओमी ने रेडमी वाई3, रेडमी 6ए, रेडमी 7 और रेडमी 6 को MIUI 12 Update के लिए एलिजिबल स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल किया था। इन सभी मोबाइल्स को दूसरे फेज में अपडेट मिलना था। लिस्ट में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 के अलावा Poco F1 और Mi 10 का भी नाम था लेकिन इन सभी मॉडल्स को पहले ही मीयूआई 12 अपडेट मिल चुका है।
क्यों नहीं मिलेगा अपडेट?
शाओमी ने फोरम पर जानकारी देते हुए इन स्मार्टफोन्स को अपडेट ना मिलने के पीछे का कारण कंपैटिबिलिटी और परफॉर्मेंस इशू को बताया है। हालांकि, कंपनी ने साफ तौर पर आ रही समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फोनएरिना की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए यूजर को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।
ये भी पढ़ें- 32 inch Smart Tv: Flipkart पर इन Android TV टीवी मॉडल्स पर 33% की छूट, होगी 7,300 रुपये तक की बचत
ये भी पढ़ें- 5G Smartphones in India: 2020 में लॉन्च हुए Vivo V20 Pro और Moto G 5G समेत ये दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट