Xiaomi Mi TV 4 Launch Price in India: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Xiaomi Redmi ने भारत में अपना Mi TV 4 (55 inch) लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह टीवी सिक्के से भी पतला है। कंपनी ने हंगामा प्ले, हॉटस्टार, फ्लिकस्ट्रीट, सोनी, वूट आदि के साथ पार्टनर्शिप की है। टीवी के साथ सोनी हंगामा का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा Mi IR केवल फ्री दी जा रही है। साथ ही 1,099 रुपए की केवल भी फ्री दी जा रही है। कंपनी पहली बार चीन से बाहर इंटरनेशनल मार्केट में अपना टीवी लॉन्च किया है। अभी तक कंपनी केवल चीन में ही अपने टीवी सेल करती थी। इसकी कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। इस टीवी को आज (22 फरवरी) Mi.com, Mi Home, और Flipkart.com पर दोपहर 2 बजे से सेल किया जाएगा।
Xiaomi Redmi चीन में अपने Mi TV 4 सीरिज के 6 टीवी सेल कर रही है। यह एलईडी टीवी 55 इंच का है। Xiaomi TV की 4 सीरीज में कई टीवी हैं। इनमें सबसे नए 55 इंच के Mi TV 4 में 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन वाली डिसप्ले दी गई है। 60HZ रिफ्रेश रेट HDR10+ एचएलजी सपोर्ट है। Mi TV 4 सीरीज में फ्रेमलेस डिजाइन दिया गया है। इसमें 10 स्पीकर्स का इंटिग्रेटेड Mi TV Bar दिया गया है।
इसके अलावा, इसमें बेहतर सांउड के लिए 2 वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर भी दिया गया है। यह मॉडल डॉल्बी एटम्स ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ 2 फायरिंग स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इससे 3D साउंड का एक्सपीरियंस मिलता है। नए श्याओमी TV को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रिकम्नडेशन UI पैचवॉल दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 5 और नोट 5 प्रो भारत में लॉन्च, कम कीमत में दिए दमदार फीचर्स
टीवी को दमदार बनाने के लिए Mi TV 4 55 इंच में 64 बिट एमलॉजिक L962 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसकी प्रॉसेसिंग को मजबूत बनाने के लिए इसमें 2GB की रैम दी गई है। इसके अलावा, इसमें 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11ac (2.4/5 गीगाहर्ट्ज ड्यूल-बैंड वाई-फाई), ब्लूटूथ 4.2, डॉल्बी और डीटीएस ऑडियो दिया गया है। Mi TV 4A ब्लू लाइट-रिड्यूसिंग मोड दिया गया है। इस मोड में टीवी देखने पर आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा।
LIVE: Xiaomi Redmi Note 5, Mi TV 4 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और कब होगी बुकिंग