Xiaomi Redmi Mi के TV आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने भारत में अपने 3 TV लॉन्च किए थे। आज तीनों ही टीवी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। ये Mi LED Smart TV 4A 32, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED Smart TV 4 हैं। इन तीनों टीवी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है। यह टीवी ऑनलाइन http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर सेल किए जाएंगे। वहीं इनकी ऑफलाइन सेल Mi होम पर की जाएगी। इसके अलावा इन टीवी पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इन टीवी को फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपए) का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इन टीवी को फ्लिपकार्ट या mi.com से क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इनकी सेल आज (16 मार्च) दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। यह कैशबैक जियो फाई डिवाइस लेने पर मिलेगा। कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर मिलेगा।
[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]
Xiaomi 32 इंच Mi TV 4A फीचर्स: 32 इंच में मॉडल में फुल HD (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। इसे 178 डिग्री के एंगल से भी देखा जा सकता है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू दिया गया है। इसमें 1GB की रैम दी गई है। इसकी इंटरनल मैमोरी 4GB की है। Mi TV 4A के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट दिया गया है। इस टीवी में दो 5 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं। स्टैंड के साथ टीवी का वजन 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता है।