स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi रेडमी ने अब दूसरे प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च करती जा रही है। अब कंपनी ने अपने 2 और प्रॉडक्ट लॉन्च कर दिए हैं। अब Xiaomi ने बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक मिनी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा मच्छर भगाने का भी इंतजाम शियोमी ने कर दिया है। कंपनी ने मच्छर भगाने वाली भी एक डिवाइस लॉन्च कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने साल 2016 में पहली बार एमआई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था। इस बार कंपनी ने बच्चों के लिए Mi Mini Scooter बाजार में उतारा है। शियोमी के इन दोनों प्रॉड्क्ट्स को अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इन प्रॉडक्ट्स को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है।

Mi की मच्छर भगाने वाली डिवाइस की बात करें तो यह एक पोर्टेबल डिवाइस है। मतलब यह एक जगह फिक्स नहीं होगी। इसे कहीं भी लेकर घूमा जा सकता है। खास बात ये है कि इसे हर टाइम पावर में लगाए रखने की जरुरत नहीं है। यह बहुत कम पावर से चलती है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 28 क्यूबिक मीटर वाले कमरे में आराम से काम कर सकता है। इसका वजन 133 ग्राम है। एक पैकेज में यह 30 से 45 दिन तक काम कर सकता है। Mi की पोर्टेबल मच्छर मारने वाली डिवाइस की कीमत 59 चीनी युआन यानी करीब 600 रुपए है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक से भी काम कर सकता है।

[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]

स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें बच्चों का पूरा ख्याल रखा गया है। बच्चों का बैलेंस सही बना रहे इसके लिए इसमें डबल स्प्रिंग ग्रैविटी के साथ स्टिरिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर को 3 से 6 साल तक के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मतलब यह स्कूटर 3 से 6 साल के बच्चे आसानी से चला पाएंगे। इसमें एक इनबिल्ड लैंप है जो इलैक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्सन के जरिए पावर जेनरेट करता है।  स्कूटर के पैडल की लंबाई 567mm और चौड़ाई 134mm है। यह स्कूटर 50 किलो तक का वजन आसानी से लेकर जा सकता है। अगर इससे ज्यादा वजन इसपर डालेंगे तो इसमे खराबी आने की संभावना है। इसमें स्पीड कंट्रोल भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 249 चीनी युआन यानि करीब 2,600 रुपये है। इसकी चीन में सेल 8 जून से शुरू हो जाएगी।