शियोमी ने भारत में 27 सितंबर को ही अपने 7 प्रॉडक्ट लॉन्च किए थे। इनमें से से दो प्रॉडक्ट आज 28 सितंबर से ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे। मतलब आज इन्हें खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आज रेडमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi 5A को भी प्री ऑर्डर किया जा सकता है। सबसे पहले हेल्थ की बात करते हैं। कंपनी ने अपना Mi Band 3 लॉन्च किया था। यह आपकी सेहत का ख्याल रखेगा। Mi बैंड 3 2.5D कर्व्ड डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एक टच बटन भी दिया गया है। इसके अलावा इस पर वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज भी पढ़ सकते हैं। साथ ही मौसम की जानकारी भी इस पर मिलेगी। इसका वजन केवल 20 ग्राम है।
Mi Band 3 को 3 कलर में खरीदा जा सकता है। यह 50 मीटर तक पानी में ले जाने पर खराब नहीं होगा। इसमें 110MAH की बैटरी दी गई है। इसका बैटरी बैकअप 20 दिन तक का है। इसकी बैटरी दूसरे बैंड की तुलना में 3 गुना ज्यादा चलेगी। यह हर्ट रेट, स्टेप काउंट, स्लीप पेटर्न को रिकॉर्ड करेगा। इसमें फाइंड योर फोन, स्टॉपवॉच भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,999 रुपए रखी गई है। इसकी सेल आज 28 सितंबर दोपहर 12 बजे से होगी। इसे अमेजन और Mi.com से खरीदा जा सकता है।
इसके बाद हम Mi प्यूरिफायर 2S की बात करें तो इसकी सेल भी आज दोपहर 12 बजे से ही होगी। इसमें OLED डिस्प्ले दी गई है। इस पर घर का टेम्परेचर और एयर क्वालिटी देखी जा सकती है। इसकी कीमत 8,990 रुपए है। इसे Mi.com से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि Mi.com पर 8,999 रुपए की ट्रांजैक्शन पेटीएम से करने पर 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
इसके बाद रेडमी 5A की बात करें तो इसे http://www.mi.com से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसे दोपहर 12 बजे से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। रेडमी 5A के साथ जियो यूजर्स को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा 549 रुपए में इस स्मार्टफोन का एक्सीडेंटल डेमेज भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 3 महीने का हंगामा का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।