Lenovo Tab M11 Launched: लेनोवो टैब एम11 को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में लॉन्च कर दिया। नया लेनोवो टैबलेट कंपनी के Lenovo Tab M10 का अपग्रेड है। इस टैबलेट में स्टायलस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने Lenovo Tab M11 टैबलेट को 7040mAh बैटरी, मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। हम आपको बता रहे हैं लेनोवो के इस टैबलेट की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Lenovo Tab M11 Price
लेनोवो के इस टैबलेट के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरज ऑप्शन का दाम 179 डॉलर (करीब 14,900 रुपये) है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि हैंडसेट की बिक्री अमेरिका में अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इस टैबलेट को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत सहित दूसरे मार्केट में इस टैबलेट को उपलब्ध कराए जाने से जुड़ी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।
Lenovo Tab M11 Features
लेटेस्ट लेनोवो टैब एम11 में 11 इंच फुल-एचडी(1,920 x 1,200 पिक्सल) रेजॉलूशन वाली IPS LCD स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। Lenovo Tab M11 मल्टी-टास्किंग सपोर्ट करता है यानी यूजर्स मूवी देखते वक्त ही नोट ले सकते हैं। लेनोवो का यह टैबलेट रीडिंग मोड सपोर्ट करता है।
Lenovo Tab M11 में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-G52 MP2 GPU दिया गया है। हैंडसेट में 6 जीबी तक रैम ऑप्शन मिलते हैं। इस डिवाइस को 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी काार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
लेनोवो के इस टैबलेट में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। लेनोवो ने ऐलान किया कि इस डिवाइस में दो बड़े ओएस अपग्रेड यानी Android 15 तक अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा चार साल के लिए सिक्यॉरिटी अपग्रेड भी इस हैंडसेट में देने का वादा किया है।
लेनोवो टैब एम11 में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। डिवाइस को पावर देने के लिए 7040mAh की बैटरी दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। लेनोवो के इस टैबलेट के साथ अलग से Lenovo Tab Pen भी खरीदा जा सकता है।
Tab M11 में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। इस डिवाइस में 3.5Smm हेडफोन जैक मिलते हैं। लेनोवो टैब एम11 में वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट LTE सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट का वजन 465 ग्राम है। टैबलेट का डाइमेंशन 55.26mm x 166.31mm x 7.15mm है।