लेनोवो फैब 2 प्लस 8 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। लेनोवो फैब प्लस इससे पहले भारत में लॉन्च हो चुका है। लेनोवो फैब 2 प्लस की लॉन्चिंग दिल्ली में होगी। यह डिवाइस ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर उपलब्ध होगी। इस डिवाइस में 6.40 इंच स्क्रीन होगी। यह डिवाइस फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। इसमें रेसल्यूशन 1080×1920 मेगापिक्सल है। यह फैबलेट एल्युमिनियम एलॉय से बना है। इसके फ्रंट में कर्व्ड 2.5 ग्लास है। लेनोवो फैब 2 प्लस में मीडियाटेक MTK8783 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 3GB रैम है। इसके अलावा इसमें 32 GB इंटरनल स्टोरेज है। इसे 128 GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फैबलेट में 13 मेगापिक्सल के 2 फ्रंट कैमरा हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इस फिल्म में बैट्री 4050 mAH है। इसमें सिंगल सिम स्लॉट है। यह डिवाइस नैनो सिम सपोर्ट करती है। इसमें डॉल्बी ऑडियो कैप्चर 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट सिस्टम है। इसमें G सेंसर, प्रॉक्सीमिटी सेंसर, Lसेंसर, E कॉम्पास और गाइरोस्कोप हॉल सेंसर है। इस डिवाइस की भारत में कीमत 19,999 के आस पास रहने की उम्मीद है। इस डिवाइस की घोषणा इस साल सैनफ्रांसिस्को में की गई थी। इससे पहले लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजार में अपने मोटोरोला ब्रांड के तहत दो नए फोन मोटो जेड (Moto Z) और मोटो जेड प्ले (Moto Z Play) लॉन्च किए थे।
वीडियो में देखिए, Huawei के Honor 8 स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक
कंपनी ने बताया कि इन दोनों फोन के माध्यम से वह प्रीमियम श्रेणी (20,000 रुपये से ऊपर की कीमत) में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी। इन दोनों फोन के साथ कंपनी विभिन्न तरह के मॉड (फोन के साथ जोड़े जाने वाले अन्य उपकरण) उपलब्ध करा रही है जिनकी कीमत 5,999 रुपये से 19,999 रुपये के बीच है। यह मॉड फोन की बैटरी लाइफ, आवाज, कैमरा गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करते हैं। कंपनी ने इन मॉड के विकास पर करीब 10 लाख डॉलर का निवेश किया है।
Read Also: Lenovo की भारत में नई लॉन्चिग, पेश किए Moto Z और Moto Z Play

