Lenovo Idea Tab Launched: लेनोवो ने भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। लेनोवो आइडिया टैब को 5जी वेरियंट के साथ-साथ वाई-फाई ओनली वेरियंट में भी पेश किया है। इस टैबलेट के साथ फोलियो कीबोर्ड और Tab Pen भी आते हैं। लेनोवो का दावा है कि इसमें TurboSystem टेक्नोलॉजी इंटिग्रेटेड है जिससे परफॉर्मेंस काफी फास्ट रहती है। इस टैबलेट में 7040mAh बड़ी बैटरी, AI ऐप्स और Dolby Atmos- ट्यून्ड स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 11 इंच 2.5K स्क्रीन और 257GB स्टोरेज मिलती है।
Lenovo Idea Tab specifications
लेनोवो आइडिया टैब में 10.61 इंच (2560 x 1600 पिक्सल) 2.5K LCDD स्क्रीन है जो 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस में Adreno 619 GPU मौजूद है।
Instagram का मेकओवर: अब Repost, Maps और नए Friends फीचर्स के साथ मिलेगा मजेदार अनुभव
Lenovo Idea Tab में 8GB रैम व 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट में ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड ZUI 17 मिलता है। टैब में लेनोवो ने 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्यॉरिटी पैच मिलने का वादा है।
लेनोवो के इस टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक, क्वाड स्पीकर्स और Dolby Atmos जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस की मोटाई 6.9mm और वजन 480 ग्राम है। पावर देने के लिए लेनोवो ने इस टैबलेट में 7040mAh बड़ी बैटरी दी है जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी 2.0 टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टैबलेट के साथ ऑप्शनल Lenovo Tab Pen, Lenovo Tab Pen Plus और फोलियो कीबोर्ड मिलता है।
Lenovo Idea Tab Price
लेनोवो आइडिया टैब वाई-फाई + पेन वेरियंट (Wi-Fi + Pen) वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं 5G + Pen वेरियंट को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट की बिक्री लेनोवो इंडिया की वेबसाइट, ऐमजॉन इंडिया और आधिकारिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। डिवाइस को लूना ग्रे कलर में पेश किया गया है।