laptop refurbished india: लैपटॉप में अच्छा डिजाइन और दमदार कंफिग्रेशन हर कोई चाहता है, लेकिन इसके लिए ज्यादा रुपये भी खर्च करने होंते हैं। मगर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सेकेंड हैंड लैपटॉप, जो रिफर्बिश्ड कंडिशन में ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर मिलते हैं। अमेजन पर ये लैपटॉप Renewed नाम से बेचे जाते हैं।

रिफर्बिश्ड लैपटॉप वे लैपटॉप होते हैं, जिन्हें एक तय प्रोसेस से गुजारा जाता है, उसके बाद उनकी कमियों को चिन्हित किया जाता और फिर उन्हें दूर किया जाता है। इसके बाद सेलर इन लैपटॉप को बेचते हैं। इन लैपटॉप में EMI, वारंटी और रिप्लेसमेंट का भी विकल्प मिलता है।

Dell Latitude E5440 (Renewed)

डेल का यह लैपटॉप Renewed कंडिशन में आता है, जो एक रिफर्बिश्ड लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 14 इंच का स्क्रीन है। साथ ही इसमें इंटेल कोर आई5 4th Gen प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो के साथ आता है। इसमें इंटेल एचडी ग्राफिक्स को दिया गया है। अमेजन पर इसकी कीमत 32990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 89,999 रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने का वारंटी मिलती है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से इसे 1,600 रुपये की किस्त में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेंगी।

HP EliteBook 820 G2 (Renewed)

HP EliteBook 820 G2 एक रिफर्बिश्ड लैपटॉप है। इसमें इंटेल कोर आई5 -5300U प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो 64 बिट पर आता है। इस लैपटॉप में 12.5 इंच का एलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है। इसमें वेबकैम भी है। यह विंडोज 10 प्रोफेशनल के साथ आता है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पर सेलर द्वारा 6 महीने का वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 34270 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से इसे 1,662 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lenovo Intel 4th Gen Core i5

लेनोवो का यह लैपटॉप इंटेल 4th Gen Core i5 के साथ आता है। इसमें 14.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×900 है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 डीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह लैपटॉप विंडोज 7 प्रोफेशनल के साथ आता है। इसमें Intel HD Graphics 3000 का इस्तेमाल किया गया है।

अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेलर इस पर 6 महीने का वारंटी दे रहा है। इस लैपटॉप की कीमत 35,671 रुपये है, जबकि पुरानी कतीमत 80 हजार रुपये बताई गई है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स इसे 1,730 रुपये की आसान किस्त में खरीद सकते हैं।

सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप को खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। किसी भी जानकारी को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स अमेजन के कस्टमर केयर पर भी कॉल कर सकता है।