कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन-10 की शुरुआत 3 सिंतबर से हो चुकी है। अगर आप हॉट सीट तक नहीं पहुंच सके हैं, तो इसमें मलाल करने की जरूरत नहीं। अब आप भी घर बैठे KBC Play Along के जरिए केबीसी खेल सकते हैं। इसके लिए आपको Sony LIV एप को डाउनलोड करना होगा। इसमें आपको नगद पैसे तो नहीं, लेकिन आप इससे आकर्षक इनाम जरूर पा सकते हैं।
जब कोई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर होगा। उस दौरान पूछे जाने वाले सवालों के जवाब आप भी इस एप के जरिए दे सकते हैं। साथ ही आपको लाइफलान भी मिलेगी। इसके साथ ही आप लीडर बोर्ड पर अपनी पोजीशन भी मेंटेन कर सकते हैं। आप अगर टॉप पर रहते हैं, तो महिंद्रा मराजो जीतने का मौका पा सकते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट के रूप में आखिरी सप्ताह के शो का हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है।
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून से ही शुरू हो चुके हैं। एसएमएस, कॉल, केबीसी मोबाइल ऐप, ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। https://kbcliv.in/online-registration पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अगर आप केबीसी को अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो सोनी टीवी के ऐप पर भी जा सकते हैं। शो को ऑनलाइन देखने के लिए आप sony Live पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इसे youtube पर लाइव देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं। KBC वीक डेज में रात 9 बजे आता है।