कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन-10 में हॉट सीट तक पहुंचने की चाहत रखने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अब आप भी अपना ये सपना साकार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक एप डाउनलोड करनी होगी, जिसके जरिए आप सीधा शो का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही पा सकते हैं चमचमाती कार समेत आकर्षक इनाम जीतने का मौका।

इसके लिए आपको Sony Liv एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करनी होगी। एप को इंस्टॉल करने के बाद आप लेफ्ट में मेन्यू बार पर क्लिक करें। यहां आपको KBC Play Along का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने से आप रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आप एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद इस कॉन्टेस्ट से जुड़ जाएंगे।

सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे जब कोई प्रतियोगी हॉट सीट पर होगा उस वक्त आप उसके साथ-साथ ये कॉन्टेस्ट खेल सकते हैं। जैसे-जैसे हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी के सामने प्रश्न आते जाएंगे आपके भी मोबाइल पर ठीक वही प्रश्न चार ऑप्शन के साथ होंगे। आपको जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। आप जैसे-जैसे सही उत्तर देते जाएंगे, प्वाइंट्स आपके खाते में जुड़ते रहेंगे। इसकी मदद से आप लीडर बोर्ड पर अपनी पोजीशन भी मेंटेन कर सकते हैं। आप अगर टॉप पर रहते हैं, तो Mahindra Marazzo जीतने का मौका पा सकते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट के रूप में आखिरी सप्ताह के शो का हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है। बता दें कि आप मोबाइल पर Jio TV, Airtel TV और Sony Liv के जरिए इस शो को देख सकते हैं। इसके अलावा Sony TV पर केबीसी प्रसारित होता है।